मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव ठाकरे – शिवसेना, भारी संख्या में शिवसैनिक मातोश्री के बाहर मौजूद रहे
नई दिल्ली. महाराष्ट्र की राजनीतिक में सियासी उठापटक का खेल तेज हो गया है। बागी नेताओं के कारण एकनाथ शिंदे का राजनीतिक कद धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राजनीतिक संकट में घिरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे परिवार सहित बुधवार रात सरकारी बंगले वर्षा से अपने निजी आवास ‘मातोश्रीÓ में चले गए। वहां से निकलने से पहले उद्धव ने वहां मौजूद विधायकों से भावुक होकर कहा कि जो जाना चाहे, जा सकता है। इस दौरान भारी संख्या में शिवसैनिक मातोश्री के बाहर मौजूद रहे। समर्थकों ने उद्धव तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं का नारा लगाया। उनके साथ महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे तेजस ठाकरे भी साथ रहे। इन सबके बीच संजय राउत ने बयान दिया कि उद्धव ठाकरे सीएम पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।
डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती – नक़वी
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार नक़वी ने कहा- डमी कार और डायलिसिस की सरकार बहुत दिन नहीं चलती। डमी कार और डायलिसिस की सरकार चलाकर, जुगाड़, जोड़तोड़ से जनादेश का अपहरण कर अगर कोई समझता है कि यह चलता रहेगा तो ऐसा नहीं है। ऐसी सरकार चलाने वालों को इसका एहसास हुआ है।
शिवसेना के तीन और बागी विधायक पहुंचे गुवाहाटी
#WATCH असम: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी सरकार में राजनीतिक अस्थिरता के बीच शिवसेना के तीन और बागी विधायक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे। pic.twitter.com/MmrHE1AE8N
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी आवास वर्षा
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में वर्षा बंगला छोड़ा। pic.twitter.com/Wi9FkXNNTm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी बंगला, निजी आवास मातोश्री पहुंचे
#WATCH महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में घर 'मातोश्री' के बाहर जमा हुए शिवसेना समर्थकों का अभिवादन किया। #Maharastrapolitics pic.twitter.com/AqTlueJzwk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
आदित्य ठाकरे ने मातोश्री पहुंचने पर दिखाया विक्ट्री साइन
#WATCH Maharashtra minister & Shiv Sena leader Aaditya Thackeray shows victory sign on reaching 'Matoshree'#Mumbai pic.twitter.com/FtS3QOEJAY
— ANI (@ANI) June 22, 2022
शिवराज सिंह चौहान ने कसा महाराष्ट्र के राजनीति पर तंज
#WATCH कमलनाथ अब महाराष्ट्र निकल गए हैं..जो म. प्रदेश में अपनी सरकार नहीं बचा पाए, वो महाराष्ट्र की सरकार को बचाने जा रहे हैं। ये अजब-गजब की कांग्रेस है। ये कांग्रेस क्या कभी आपका भला कर सकती है? ये भला नहीं करेगी बल्कि अंतिम सांसें गिन रही है: म.प्र.CM शिवराज सिंह चौहान,उज्जैन pic.twitter.com/P032eSjAzZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
चार और विधायक पहुंचे रेडिसन ब्लू होटल
#WATCH असम: कल रात चार और विधायकों के रेडिसन ब्लू होटल पहुंचने के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अन्य विधायकों के साथ दिखे। pic.twitter.com/Gs21bElwwC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
