India News 24 Online

भाजपा की सभा में किसानों ने दिखाए काले झण्डे, भाजपाईयों ने किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

सुजानगढ़, 12  अप्रैल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर आमजन से जनसंपर्क किया और श्रीसालासर बालाजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की कामना कर सुजानगढ़ के लोहिया मैदान में आम सभा को संबोधित किया। आमसभा को  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राम सिंह कस्वा, सांसद राहुल कस्वा, सीकर सांसद सुमेधानंद,  पार्टी के वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी, चूरू जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी   ने संबोधित किया। इस दौरान मंच पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा  मौजूद रहे। डॉ. पूनियां ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवा दो साल के कुशासन में अराजकता की पराकाष्ठा पार करके राजस्थान  की अस्मिता और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। 

कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा

कांग्रेस ने 50 साल के शासन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और जातिवाद एवं धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि स्व.अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर मौजूदा मोदी सरकार किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है,  जिससे किसानों को बड़ा संबंल मिल रहा है।  डॉ. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुनियादी विकास के साथ-साथ देश के वैचारिक मुद्दों का भी समाधान कर भारत का दुनियाभर में स्वाभिमान बढ़ा रहे हैं।  अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण का शुभारंभ, कश्मीर से धारा 370 हटाकर और मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से आजादी, यह ऐतिहासिक फैसले हैं।   उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार वादा खिलाफी के लिए जानी जाती है। 

आज तक कर्जा माफ  नहीं किया

सवा 2 साल में ना तो इन्होंने संपूर्ण किसान कर्जमाफी की, ना बेरोजगारों को भत्ता दे रहे हैं। साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी और अशोक गहलोत ने किसानों से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 10 दिन तके सभी किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करेंगे, लेकिन आज तक कर्जा माफ  नहीं किया है।  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी अपने-अपने मंत्रालय के माध्यम से सुजानगढ़ के विकास में बड़ी भूमिका निभाएंगे।  कांग्रेस अब गांधी, नेहरू और इंदिरा की नहीं, यह वाड्रा की कांग्रेस है और कांग्रेस में तो यह  रहता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा, मां बेटा और अब तीसरा नाम रोबर्ट वाड्रा का चल रहा है, वाड्रा ने बीकानेर सहित आसपास के इलाकों में किसानों की जमीने भी हड़प रखी हैं ।

राठौड़ बोले: पहले खिलजी ने खिलजी ने सुजानगढ़ को लूटा अब गौरी को नहीं लूटने देंगे

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने   सुजानगढ़ के स्थानीय नगरपरिष्ज्ञद प्रशासन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि  पहले सुजानगढ़ को खिलजी ने लूटा था और  शहर के विकास के लिए केन्द्र से आए  2 सौ करोड़ को जमकर उड़ाया। अब शहर की कमान गौरी को  मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब जाग जाओ। इन्हे रोकना होगा। वोट की चोट से इन सभी को सबक सिखाना होगा।  भाजपा के वरिष्ठ नेता  घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सरकार का पूरा राजस्व विभाग चोरी में लिप्त है। 

किसानों ने दिखाए काले झंडे, भजपाइयों ने  पीटा

भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर आए थे। जब उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया तो पांडाल में बैठे किसानों ने उनको काले झंडे दिखाने शुरू कर दिए। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।  उनकी मांग थी कि कृषि बिलों को वापस लिया जाएगा।  जब भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी लगी तो उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने किसानों को पीटा। इस प्रकरण से पुलिस सकते में आ गई।  स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई।  पुलिस ने स्थिति को संभाला और किसानों को  भीड़ से बचाते हुए उन्हे बाहर ले गए। स्टेडियम का उत्तरी छोर का दरवाजा बंद कर दिया।  

यहां गहलोत का बाड़ा जरूर

सभा में जब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत को नाथी के बाड़े के बयान की जानकारी मिली तो उन्होंने कहा कि इसका तो पता नहीं लेकिन राजस्थान में गहलोत का बाड़ा जरूर है। तभी तो कभी महाराष्ट्र, कभी मध्यप्रदेश के नेता इनके बाड़े में रहने के लिए आते हैं।  उन्होंने गहलोत सरकार पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना को राजस्थान में लागू नहीं किया जा रहा है।  उन्होंने गहलोत से मांग की है कि केंद्र सरकार की 20 लाख घरों में पानी पहुंचाने की योजना को लागू करो।

indianews24
Author: indianews24

Breaking News, Latest Breaking News Online, Indian News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live TV

Poll

क्या भाजपा राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सीएम फेस का चेहरा घोषित करेगी
  • हां 100%, 1 vote
    1 vote 100%
    1 vote - 100% of all votes
  • नहीं 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
  • अन्य 0%, 0 votes
    0 votes
    0 votes - 0% of all votes
Total Votes: 1
July 20, 2022 - August 20, 2022
Voting is closed

Astrology

Powered by Astro-Vision

Weather

INDIA WEATHER

Cricket Score

Radio

Corona

जीएसटी के राजस्व में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री जीएसटी बिल पुरस्कार योजना-2023: योजना 1 अक्टूबर से 31 मार्च 2024 तक की अवधि में जारी हुए बिल एवं इन्वॉइस पर होगी लागू

जयपुर. राज्य में जीएसटी के राजस्व में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री जीएसटी बिल पुरस्कार योजना-2023 लागू की गई है। योजना 1 अक्टूबर से 31 मार्च

Read More »

मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों के राहत देने के लिए दिए ये बड़े निर्देश, दस दिन में पूरी कर लें गिरदावरी

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक अषोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार फसल खराबे से प्रभावित किसानों के प्रति संवेदनशील है। उन्हें राहत देने के लिए कई

Read More »

मंत्री ने हवामहल जोन में 61 करोड़ के 6 विकास एवं सौन्दर्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, 14 करोड़ की लागत से नवनिर्मित राजकीय स्नातक कॉलेज आमजन को समर्पित

जयपुर. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने गुरुवार को हवामहल जोन में जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 61 करोड़ 40 लाख की लागत

Read More »

विद्युत आपूर्ति की समीक्षा बैठक प्रदेश में होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए खराब ट्रांसफॉर्मर्स को समय पर बदलने के दिए निर्देश

जयपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश से फसलों की बुवाई बढ़ी, जबकि अगस्त में कम बारिश और गर्मी से विद्युत

Read More »

सात दिन बाद फिर जयपुर आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी! जानिए सियासी गलियारों में क्यों हो रही है चर्चा, राजस्थान पर इस बार विशेष नजर

जयपुर. राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी काफी गंभीर है। यहां पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

Read More »

राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कही ये बड़ी बात…अब तो राष्ट्रपति का आना बाकी उपराष्ट्रपति के राजस्थान दौरों पर किया कटाक्ष

अलवर. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बार-बार राजस्थान दौरे पर आने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर कटाक्ष किया है। गुरुवार

Read More »

Election 2023: भाजपा अब राजस्थान में सांसदों के सहारे पार करना चाहती है सियासत की वैतरणी, फार्मूला तैयारने में जुटा नेतृत्व, जोड़ तोड शुरू

जयपुर. राजस्थान अब पूरे चुनावी मॉड पर आ चुका है। ऐसे में अब भाजपा ने भी जोड़तोड के प्रयास तेज कर दिए हैं। सीएम के

Read More »

Rajasthan Elections 2023: पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की भाजपा में हो गई वापसी, बोले जो गिले शिकवे थे वो हो गए दूर, 2023 में खिलेगा कमल

जयपुर. भाजपा प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार रात बड़ा चुनावी घटनाक्रम सामने आया। पूर्व मंत्री और कोलायत से सात बार विधायक रहे देवी सिंह भाटी ने

Read More »

राज्यपाल मिश्र ने गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का किया लोकार्पण

बांसवाड़ा. राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को बांसवाड़ा में गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रवेश द्वार, संविधान उद्यान और संविधान स्तम्भ का लोकार्पण किया।

Read More »

स्वायत्त शासन मंत्री ने कोटा में किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, योजनाएं आमजन को समर्पित की

कोटा. स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को कोटा शहर के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर योजनाएं आमजन को समर्पित

Read More »

नगरीय निकायों में 9 सदस्य तथा प्रधान के 01, पंचायत समिति के 07, सरपंच के 21, उपसरपंच के 26 एवं वार्ड पंचों के 271 पदों पर होगा उपचुनाव

जयपुर. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं में 31 अगस्त 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के

Read More »

डोल मेला हमारे पुरखों की अनुपम विरासत: खान एवं गोपालन मंत्री 15 दिवसीय डोल मेले का विधिवत शुभारंभ, 25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

बारां. खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि हाड़ौती का विख्यात डोल मेला हमारे पुरखों की अनुपम विरासत और समृद्ध संस्कृति की

Read More »

सतत विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण जिम्मेदारीए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल शीघ्र जयपुर में वायु प्रदूषण की चेतावनी की जाएगी जारी

जयपुर. राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण स्वास्थ्य मानव स्वास्थ्य एवं भविष्य से सम्बंधित है। अत: इस अवसर

Read More »

राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित होगा मानगढ़ धाम,  100 करोड़ रुपए की लागत से होंगे विकास कार्य

बांसवाड़ा. प्रसिद्ध स्मारक एवं समाज सुधारक गोविंद गुरू की साधना स्थली मानगढ़ धाम को राज्य सरकार राष्ट्रीय स्मारक के रूप में विकसित कराएगी। इसके लिए

Read More »

प्रदेश के 86 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय होंगे उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत – 1118 नवीन पदों का होगा सृजन 

जयपुर. राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी

Read More »

आखिर ऐसा क्या हुआ कि पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा में वसुंधरा राजे हो गईं साइडलाइन? इन पॉइंटस से समझने की करें कोशिश

जयपुर. राजस्थान में आने वाले कुछ समय बाद ही विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज जाएगी। इसको लेकर भाजपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में कूद

Read More »

पीएम मोदी ने चुनावी साल में फिर याद दिलाया उदयपुर का कन्हैयालाल हत्याकांड, बोले: कांग्रेस रहेगी तो होते रहेंगे आतंकी हमले

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर रहे। उन्होंने जयपुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस की सरकार पर जमकर

Read More »