श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट से उपजे हालात के बाद राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे परिवार सहित देश छोड़कर भाग गए हैं। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पत्नी के साथ मिलिट्री के विमान से बीती रात करीब 10 बजे मालदीव भाग गए हैं। पूर्व की घोषणा के मुताबिक गोटाबाया राजपक्षे को आज इस्तीफा देना था, लेकिन कल शाम को अचानक उन्होंने इसमें अपनी और परिवार की सुरक्षित निकासी की शर्त जोड़ दी। अब श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यकारी राष्ट्रपति होंगे और इसके साथ ही नई सरकार के गठन की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अनाज और ईंधन की कमी से जूझ रहे श्रीलंका के लोगों को उम्मीद है कि नई सरकार के गठन के बाद हालाता सामान्य होंगे। इधर भारतीय उच्चायोग ने इन मीडिया रिपोर्टों का खंडन करता है कि भारत ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की हाल ही में श्रीलंका से बाहर की यात्रा के लिए सुविधाएं मुहैया की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने इन खबरों का खंडन किया है। ताजा हालात के बीच देश की राजधानी कोलंबो में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी अब प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
देश छोड़कर भागते बासिल राजपक्षे पकड़े गए
इससे पहले गोटाबाया के छोटे भाई और पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे को अपने परिवार के साथ श्रीलंका छोडऩे से रोक दिया। बासिल राजपक्षे सोमवार रात कोलंबो एयरपोर्ट के वीआइपी टर्मिनल के जरिये देश छोडऩे की फिराक में थे। श्रीलंका इमिग्रेशन एवं एमिग्रेशन आफिसर्स एसोसिएशन ने बताया कि अधिकारियों ने बासिल को वीआइपी टर्मिनल का इस्तेमाल करने देने से रोक दिया। दुबई जाने वाली अमीरात एयरलाइंस की उड़ान के यात्रियों ने भी बासिल के छोडऩे का विरोध किया। इसके चलते 71 वर्षीय राजपक्षे को एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा।
#WATCH | Sri Lanka: Protest breaks out again in Colombo as the crisis in the country deepens after Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa fled the country, earlier today
— ANI (@ANI) July 13, 2022
As per Sri Lanka's Speaker of Parliament, Rajapaksa is yet to give his resignation pic.twitter.com/drHWzaDyVv
#WATCH Protesters face to face with military personnel deployed outside Sri Lankan prime minister's residence in Colombo
— ANI (@ANI) July 13, 2022
Ranil Wickremesinghe is a failed prime minister, says a protester. pic.twitter.com/6TtfT9wvky
अमेरिकी पासपोर्ट धारक है बासिल
श्रीलंका की आर्थिक बदहाली के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले बासिल अमेरिकी पासपोर्ट धारक हैं। उन्हें अप्रैल में उस वक्त पद छोडऩा पड़ा जब ईंधन, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कमी का विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर गए थे।
#WATCH | Sri Lanka: Amid the deepening of the crisis in the country, protestors head towards the Sri Lankan PM's office as protest flares again on the roads of Colombo pic.twitter.com/x1MLbub2Ls
— ANI (@ANI) July 13, 2022
#WATCH | Sri Lanka: Protests erupt outside PM's residence amid heavy security deployment in Colombo as protestors raise slogans#SriLankaCrisis pic.twitter.com/5rRPjXW0qU
— ANI (@ANI) July 13, 2022
संसद 30 दिन में नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी
श्रीलंका के संविधान के अनुसार अगर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ही इस्तीफा दे देते हैं तो संसद के स्पीकर अधिकतम 30 दिन तक कार्यवाहक राष्ट्रपति बन सकते हैं। 30 दिन के भीतर संसद नए राष्ट्रपति का चुनाव करेगी।
#WATCH Heavy military presence at Sri Lankan prime minister's residence as protests spark again in Colombo#SriLanka pic.twitter.com/xBqYY6ywW2
— ANI (@ANI) July 13, 2022