जोधपुर. बॉलीवुड के सुलतान सलमान खान को मारने के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई 4 बार प्लानिंग कर चुका है। लेकिन इसमें उसे कोई सफलता नहीं लगी। सलमान को मारने के लिए लॉरेंस ने राइफल तक खरीद ली थी। इससे पहले ही लॉरेंस का गुर्गा पकड़ा गया था। आपको बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजने वाला और कोई नहीं बल्कि लॉरेंस विश्नोई ही था। इस खुलासा मूसेवाला हत्या के बाद हुई पूछताछ में हुआ है। पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस का नाम सामने आया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस से पूछताछ की। सलीम खान को को जा लेटर मिला था। उसमें सलीम खान और सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पूछताछ की तो लॉरेंस ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया वह सलमान खान को मारना चाहता है। वह पहले भी चार बार इसकी प्लानिंग भी कर चुका था।
सूत्रों ने दावा किया कि लॉरेंस ने पूछताछ में तमाम जानकारियां पुलिस को उपलब्ध कराई है। उसने बताया कि शूटर संपत नेहरा को 2018 में सलमान की हत्या करने के लिए मुंबई भेजा थाा, नेहरा पिस्टल लेकर सलमान को मारने गया था, लेकिन सलमान रेंज से काफी दूर रह गया था। ऐसे में वारदात को अंाजम नहीं दे सका। बाद में ज्यादा रेंज वाली एक राइफल को चार लाख रुपए में खरीदा और वह संपत को उपलब्ध कराई। संपत सलमान को मार पाता, उससे पहले ही वह पकड़ा गया। इसके बाद दो बार और प्रयास किए गए, लेकिन सलमान को मारने का मौका नहीं मिल पाया। आपको बता दें कि पहला लेटर सलीम खान को दिया था। दूसरा लेटर सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को 1 जुलाई को मिला था।
इसलिए जान लेना चाहता हूं
सलमान 24 साल से हिरण प्रकरण में कोर्ट के चक्कर लगा रहे हंैं। हाल ही में पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि हमारी कम्युनिटी हिरण शिकार के खिलाफ है। इस कारण मैं सलमान की जान लेना चाहता हूं। इसके लिए मैंने शूटर भी भेजे थे। लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर कबूल किया था कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजगढ़ के रहने वाले संपत नेहरा को ही भेजा था।
2018 में दी थी धमकी
लॉरेंस ने 2018 में जोधपुर कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान पुलिस कस्टडी में खुलेआम सलमान को मारने की घोषणा की थी। उसके बाद से सलमान सिर्फ दो बार जोधपुर में कोर्ट की पेशी पर आए हैं। दोनों बार उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किया गया था। गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को भी धमकी भरा लेटर मिला था।