नई दिल्ली. देश के अधिकांश राज्यों में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। गुजरात व महाराष्ट्र में भारी बारिश से लोगों के हाल बेहाल हो गए हंै। मुंबई एक बार फिर भारी बारिश के चलते तरबतर हो गई है। गुजरात में भारी बारिश से 11 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश से डूबने, दीवार गिरने और करंट लगने से 11 और लोगों की मौत हो गई। गुजरात सरकार ने कच्छ में दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड के साथ 4 राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए हैं। गुजरात में भारी बारिश से शुक्रवार को मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। राज्य में अभी तक 14 हजार से अधिक लोग अस्थायी आश्रय में शरण लिए हुए हंै। गुजरात के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि बाढ़ से 4 स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों को बंद करने के अलावा 20 राज्य राजमार्ग, 24 अन्य सड़कें और 422 पंचायत सड़कें बंद कर दी गई है। महाराष्ट्र को जोडऩे वाले कच्छ, डांग और नवसारी में राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार तक बंद रहे।
महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। तस्वीरें गांधी बाजार की हैं। pic.twitter.com/EE8y3VMCPf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2022
वलसाड और डांग जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को वलसाड और डांग जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्णा और अंबिका नदियां तीन जगहों पर उफान पर हैं। वेरावल में पूर्णा नदी का जलस्तर 23 फीट बढ़ गया था, जो हाई अलर्ट की स्थिति है। महुवा में पूर्णा नदी 13.41 मीटर पर बह रही थी, जो अब 13 मीटर हो गई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने कहा है कि गुजरात में मानसून सक्रिय है।
बिहार में अच्छी बारिश का अनुमान
इधर मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर की ओर बढ़ रही है, इसलिए 20 जुलाई के आस-पास बिहार में अच्छी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश बिहार में सूखे की संभावना को खत्म कर सकती है।
हिमाचल प्रदेश: कुल्लू और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा और भूस्खलन होने के कारण श्रीखंड महादेव यात्रा प्रभावित हुई। (15.07) pic.twitter.com/Ip2hMtqT98
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
राजस्थान के गंगानगर शहर में रिकॉर्ड बारिश
इस बीच राजस्थान के सीमावर्ती शहर गंगानगर के अधिकांश हिस्सों में पानी भर जाने के बाद शुक्रवार को सेना की मदद ली गई। जल निकासी में सेना के जवान स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे हैं। यहां सरकारी और निजी स्कूलों में अगले आदेश तक बंद कर दिया है। राजस्थान में अगले 24 घंटों के दौरान अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, झालावाड़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली में भारी बारिश की संभावना है।
मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश से इस इलाके में रेल की पटरियां जलमग्न हो गई हैं और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
Himachal Pradesh | Shrikhand Mahadev Yatra has been affected due to extremely heavy rainfall and landslides in parts of Kullu and nearby areas (15.07) pic.twitter.com/3hrjW6o6Os
— ANI (@ANI) July 16, 2022