नई दिल्ली. आज विपक्षी दल ने भी उप राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा के नाम पर मुहर लगा दी है। शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा कर दी है। शरद पवार ने विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद इनके नामद की घोषणा की है। एनडीए के उम्मीदवार को चुनौती देने के लिए उनकी घोषणा की। बता दें कि एक दिन पहले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए जगदीप धनखड़ के नाम की घोषणा की थी। पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद धनखड़ को उम्मीदवार बनाया गया. धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं।
कौन हैं मार्गरेट अल्वा
मार्गरेट अल्वा का जन्म १४ अप्रेल 1942 में 14 अप्रैल को हुआ. वह कर्नाटक के मेंगलोर में जन्मीं. मार्गरेट अल्वा राजस्थान केंे साथ ही गुजरात, गोवा और उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह पांच बार सांसद और केंद्र में मंत्री रही है। मार्गरेट अल्वा राज्यपाल बनने से पहले कांग्रेस की दिग्गज नेता रही हैं। वे अखिलेश भारतीय कांग्रेस कमिटी की संयुक्त सचिव रही है। आपको बता दें कि वह वकील भी रही हैं। अल्वा ने 1964 में निरंजन थॉमस अल्वा से शादी की थी। निरंजन थॉमस अल्वा से वह कॉलेज के दिनों में मिली थीं। दोनों के चार बच्चे हैं, इनमें से तीन बेटियां हैं और एक बेटा।
सास भी थीं कांग्रेस की दिग्गज नेता
बताते हैं कि मार्गरेट अल्वा ने सास से प्रेरित होकर राजनीति में प्रवेश किया। उनकी सास भी वायलेट अल्वा कांग्रेस सांसद रह चुकी है। उस समय कांग्रेस की दिग्गज नेताओं में थीं। सास वायलेट अल्वा जवाहर लाल नेहरु की कैबिनेट में मंत्री रही हैं। अल्वा की सास साठ के दशक में राज्यसभा की स्पीकर भी थीं।
इंदिरा थीं इनकी मार्गदर्शक
इसके बाद 1969 में मार्गरेट अल्वा कांग्रेस से जुड़ीं और इसके बाद से हमेशा पार्टी में बनी रहीं। अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए ने उन्हें उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। मार्गरेट अल्वा इंदिरा गांधी को अपना मार्गदर्शक मानती थीं। कई तस्वीरों में वह इंदिरा गांधी के साथ दिखती है।