हरियाणा. मेवात के नूंह इलाके में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद आस-पास के लोग सहमे नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को मेवात में एक ट्रक तेज रफ्तार के साथ आ रहा था। इस दौरान उसने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ऑटो के टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को गंभार हालत में निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका वहां पर उपचार किया जा रहा है। इधर घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना के कारणों की तलाश कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।
Haryana | 7 died, 4 people got injured after a truck collided with an auto in Mewat
— ANI (@ANI) July 22, 2022
“The injured have been admitted to hospital. Further investigation is being done,” says Police Inspector, Dayanand pic.twitter.com/IElGDt6pXP