उत्तर प्रदेश के हाथरस में शनिवार तड़के पांच कांवडिय़ों की मौत हो गई। एक बुरी तरह घायल हो गया। सात कावडिय़े हरिद्वार से कावड़ लेकर ट्रक से ग्वालियर जा रहे थे। आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र में कावडिय़े चलते ट्रक से नीचे गिर गए। इस हादसे में पांच जनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बुरी तरह से घायल हो गया।
UP | 5 dead after Kanwar devotees from MP’s Gwalior were mowed down by a truck in Hathras district during early hours, today pic.twitter.com/8UZjFzZMJM
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2022
उन्होंने बताया कि सात कावडिय़ों में पांच की मौत हो चुकी है। घटना आज सुबह दो बजे सादाबाद थाने के पास की है। सात कावडिय़े हरिद्वार से ग्वालियर जा रहे थे। कावडिय़ों को ट्रक ने नीचे गिरा दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक चालक की जानकारी जुटाने में लगी है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। आपको बता दें कि ये सात कावडिय़े हरिद्वार में जलाभिषेक करने के बाद अपने घर ग्वालियर लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। इस घटना के बाद हर कोई सहमा नजर आया। मौके पर मौजृूद लोगों की आंखें भर आई। फिलहाल मरने वालों के नाम सामने नहीं आ सके। पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।