नई दिल्ली. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमणा उनको राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। आजादी के 75वें साल में देश का सर्वोच्च पद पहली बार आदिवासी समुदाय के किसी व्यक्ति को मिलने जा रहा है। मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। वे देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी कुछ बदलाव किया गया है।
#WATCH | Delhi: President-elect Droupadi Murmu leaves from her residence, for Rajghat. Later today, she will take oath as the 15th President of the country in the Central Hall of Parliament. pic.twitter.com/MBDFKDD6QG
— ANI (@ANI) July 25, 2022
भारत के राष्ट्रपति की सूची
- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद: 26 जन 1950-13 मई 1962
- सर्वपल्ली राधाकृष्णन: 13 मई 1962- 13 मई 1967
- ज़ाकिर हुसैन: 13 मई 1967- 03 मई 1969
*वराहगिरि वेंकट गिरि: 03 मई 1969- 20 जुलाई1969
*मुहम्मद हिदायतुल्लाह: 20 जुलाई1969- 24अगस्त 1969 - वराहगिरि वेंकट गिरि: 24अगस्त 1969- 24अगस्त 1974
- फखरुद्दीन अली अहमद:24 अगस्त 1974- 11 फरवरी 1977
*बसप्पा दनप्पा जट्टी:11 फरवरी 1977- 25 जुलाई 1977 - नीलम संजीव रेड्डी: 25 जुलाई 1977– 25 जुलाई 1982
- ज्ञानी जैल सिंह:25 जुलाई 1982-25 जुलाई 1987
- रामास्वामी वेंकटरमन: 25 जुलाई 1987- 25 जुलाई 1992
- शंकर दयाल शमार्:25 जुलाई 1992- 25 जुलाई 1997
- कोच्चेरी रामण नारायणन:25 जुलाई 1997- 25 जुलाई 2002
- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम: 25 जुलाई 2002-25 जुलाई 2007
- प्रतिभा पाटिल:25 जुलाई 2007- 25 जुलाई 2012
- प्रणब मुखजीर्:25 जुलाई 2012– 25 जुलाई 2017
- रामनाथ कोविंद: 25 जुलाई 2017 – 25 जुलाई 2022
- द्रौपदी मुमूर्: 25 जुलाई 2022 – कार्यरत
- पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद: 26 जनवरी 1950 को शपथ
- छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई 1977 को शपथ ली थी
- ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा का शपथ ग्रहण भी 25 जुलाई को हुआ. केआर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और राम नाथ कोविन्द ने इसी तिथि को राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- समारोह से पहले, रिटायर हो रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और निर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू संसद पहुंचेंगी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में भाग लेंगे।
- समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे
निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।#DraupadiMurmu pic.twitter.com/hLWUo3DalY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022