कॉमनवेल्थ गेम को लेकर देश के लोगों में खासा उत्साह है। देश के नामचीन खिलाड़ी इसमें अपना भाग्य आजमा रहे हैं। खुशी की बात ये है कि बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय टीम के ध्वजवाहक होंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने इसे एक महान सम्मान बताया है। 280 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले 72 देशों के सभी 6,500 खिलाड़ी और टीम अधिकारी राष्ट्रमंडल खेलों के 22वें सीजन के लिए इंग्लैंड के बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। ओलंपिक के बाद खेल जगत की दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता माने जाने वाले राष्ट्रमंडल खेल गुरुवार को एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होंगे और फिर शुक्रवार से प्रतियोगिताएं होंगी।
Look who's here all suited-up ✨👌#TeamIndia Badminton contingent is ready for the opening ceremony of #CommonwealthGames2022 🤩
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2022
Come join us live on @ddsportschannel & @SonyLIV from 11:30 PM 📺#Cheer4India #India4CWG2022 pic.twitter.com/mzvidJUzMV
साल 2022 के राष्ट्रमंडल खेल खास हैं क्योंकि इस सीजन पहली बार किसी बहु-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरुषों से ज्यादा महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। बर्मिंघम खेलों में 136 महिला खिलाड़ी और 134 पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। 10 मिश्रित टीम स्पर्धाएं भी होंगी। इस साल कॉमनवेल्थ खेलों में हिस्सा लेने वाले सभी देशों में से 61 ने अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि 2022 में कुछ और देश अपना पहला पदक जीतेंगे।
My Best wishes to all the athletes of #TeamIndia🇮🇳 for the #CommonwealthGames2022 being held in Birmingham.
— Shantanu Thakur (@Shantanu_bjp) July 28, 2022
More Power to you, India🇮🇳 is proud of you all
Play well!🏆#IndiaTaiyaarHai 🇮🇳#B2022 pic.twitter.com/RGIzPX29xm
कप्तान सविता पूनिया ने कहा है कि एफआईएच महिला विश्व कप के बाद मिले कुछ हफ्ते के ब्रेक के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब बर्मिघम 2022 में पदक जीतने के लिए तैयार है।
अब से कुछ ही देर में कॉमनवैल्थ गेम का आगाज होने वाला है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टविट कर भारतीय खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की है।
Best wishes to the Indian contingent at the start of the 2022 CWG in Birmingham. I am confident our athletes will give their best and keep inspiring the people of India through their stupendous sporting performances.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 28, 2022
And here comes the #Boxing🥊 contingent 🤩
— SAI Media (@Media_SAI) July 28, 2022
Looking Good #TeamIndia 👌✨
Join us in cheering for them on @ddsportschannel & @SonyLIV 📺 Live from 11:30 PM 👍#Cheer4India #India4CWG2022 pic.twitter.com/iuRX7JbMaO
It's almost showtime! ⌛️#IndiaAtB2022 | #B2022 | @WeAreTeamIndia pic.twitter.com/4U8O78vPVC
— Olympic Khel (@OlympicKhel) July 28, 2022