Nancy Pelosi Taiwan Visit: यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी चीन की धमकियों के बीच ताइवान पहुंची हैं। पेलोसी को देख चीन बुरी तरह से भड़क उठा है। वह लगातार चेतावनी दे रहा है। जानकारी के अनुसार नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचते ही चीन के 21 सैन्य विमान ताइवान के एयर स्पेस में मंगलवार को घुस गए थे। इस बीच, नैंसी पेलोसी ने ताइवान में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम किसी भी तरह की धमकी से रुकने वाले नहीं हैं। मेरा ताइवान आने के पीछे तीन अहम मुद्दा है और वो है-पहला-सुरक्षा, दूसरा-शांति और तीसरी अच्छी सरकार।
पेलोसी ने कहा-चीन में जो हो रहा वह लोकतंत्र के विपरीत
नैंसी पेलोसी ने कहा कि ताइवान को लेकर चीन में जो हो रहा है, वह लोकतंत्र के एकदम उलट है। हॉन्ग कॉन्ग में जो हुआ उस पर और सबूत की जरूरत नहीं है। एक देश में दो सिस्टम नहीं चल सकते हैं। नैंसी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि ताइवान के साथ कोई भी जबरदस्ती हो। दुनिया में लोकतंत्र और निरंकुशता के बीच संघर्ष चल रहा है और जैसा कि चीन समर्थन हासिल करने के लिए अपनी सॉफ्ट पावर का उपयोग करता है, हमें ताइवान के बारे में उसकी तकनीकी प्रगति के बारे में अब बात करनी होगी और लोगों को ताइवान के अधिक लोकतांत्रिक बनने का साहस दिखाना होगा।
#WATCH | Taiwan: US House Speaker Nancy Pelosi meets President of Taiwan Tsai Ing-wen in Taipei pic.twitter.com/i7zVHUsOYx
— ANI (@ANI) August 3, 2022
पेलोसी ने ताइवान से कहा-हम हमेशा आप लोगों के साथ हैं
उन्होंने कहा कि हम ताइवान के लोकतंत्र के समर्थक हैं और अमेरिका ताइवान में शांति चाहता है। हम ताइवान के साथ संसदीय आदान-प्रदान बढ़ाना चाहते हैं। ताइवान दुनिया के सबसे स्वतंत्र समाजों में से एक है। पेलोसी ने कहा कि हम यहां आपकी बात सुनने और आपसे सीखने के लिए आए हैं। हमें मिलकर आगे बढऩे का रास्ता निकालना होगा। उन्होंने कहा कि हम किस प्रकार मिलकर इस इस ग्रह को जलवायु संकट से बचाने के लिए काम कर सकते हैं इसपर भी बात करेंगे।
पेलोसी के दौरे से क्यो भड़का चीन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले भी कई बार कह चुके हैं कि चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा मानता रहा है। आज नहीं तो कल ताइवान चीन में ही शामिल होगा। इस बीच अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चीन बुरी तरह से भड़का हुआ है। ताइवान के चारों ओर युद्धाभ्यास का ऐलान कर दिया है। पहले भी जिनपिंग ने कहा था कि आग से खेलने की कोशिश ना करें नहीं तो हाथ जल जाएंगे। कुछ दिनों पहले शी जिनपिंग और जो बाइडेन की फोन पर भी बात हुई थी, लेकिन चीन की अकड़ कम नहीं हो रही है। ऐसे में नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा बड़ी बात कही जा रही है।
