CommonWealth Game 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 50 पदक जीत चुका है। इसमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। स्क्वेश में भी भारत के सौरव और दीपिका ने कांस्य पदक हासिल करने में सफलता अर्जित की है। इसके साथ ही भारत में कुल पदकों की ५० हो गई है। कुछ दिनों का खेल और बाकी है। जिसमें भी भारत को पदक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने स्क्वैश के मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने कांस्य पदक के मैच में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया। पल्लीकल और सौरव ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीत लिया। दीपिका और सौरव ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। हालांकि, इस बार यह जोड़ी कमाल नहीं कर सकी और सेमीफाइनल में हार गई। हालांकि, कांस्य पदक मैच में भारतीय जोड़ी ने जीत हासिल की। भारत का यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 50वां पदक है।
BRONZE 🥉 FOR INDIA 🇮🇳
Dipika Pallikal & Saurav Ghosal wins bronze medal in squash mixed doubles event!#TeamIndia | #Cheer4India | #B2022 | #CWG2022 pic.twitter.com/b2zSzQ8raL
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 7, 2022
भारत के पदक विजेता
17 स्वर्ण: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन, भाविना (पैरा टेबल टेनिस), नीतू घणघस, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन
13 रजत: संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरत और साथियान
20 कांस्य: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका