उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नाव पलटने से 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की रिपोर्ट सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार बांदा के मरका घाट से फतेहपुर की ओर नाव जा रही थी। अचानक संतुलन बिगडऩे से यमुना नदी में नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस नाव में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें 20 से 25 महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इधर एसडीआरएफ की टीमों के साथ-साथ स्थानीय गोताखोर भी डूबे लोगों की तलाश करने में जुटे हुए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर भेजा है।
UP | A boat, full of passengers, carrying them in the Yamuna river from Fatehpur to Marka village capsized killing 2 persons. Yet to identify the number of people who were present on the boat. Search & rescue operation on: Banda police pic.twitter.com/89KY7vmlnY
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 11, 2022
बांदा पुलिस की तरफ से फिलहाल चार लोगों के मौत की पुष्टि की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के यमुना घाट से दोपहर को करीब 30-35 लोगों से भरी एक नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट की ओर जा रही थी, तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलटी खा गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनकी शिनाख्त की जा रही है। करीब आठ लोग तैरकर बाहर आ गए जबकि कम से कम 20 अन्य लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जिले के सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।