जम्मू कश्मीर के पहलगाम में दर्दनाक की जानकारी सामने आई है। जिले में आईटीबीपी के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होने से ये हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार ये बस 39 कर्मियों, आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 को ले जा रही थी। इस सिविल बस के ब्रेक फेल हो गए। इसके बादी ये बस नदी के किनारे पर जा गिरी। बस सैनिकों को चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर ले जा रही थी। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 30 की हालत गंभीर हैं। तीन जवान मामूली चोटें लगी है। सभी घायलों का पहलगाम और अनंतनाग के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर घायल जवानों को श्रीनगर ले जाया गया। दुर्घटना स्थल पहलगाम से 16 किमी दूर है। इसी जगह को अमरनाथ यात्रा का शुरुआती प्वाइंट माना जाता है। हादसे के शिकार ये जवान अमरमाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने से ड्राईवर वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और जवानों से भरी बस पलटते हुए सीधे खाई में जा गिरी। इससे बस के परखच्चे उड़ गए हैं। हालांकि खुफिया विभाग इसके पीछे किसी साजिश की भी जांच कर रहा है।
#WATCH Bus carrying 37 ITBP personnel and two J&K Police personnel falls into riverbed in Pahalgam after its brakes reportedly failed, casualties feared#JammuAndKashmir pic.twitter.com/r66lQztfKu
— ANI (@ANI) August 16, 2022
आसान नहीं रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे के दौरान बस फिसलकर कई फीट गहरी खाई में जा गिरी है। यहां से जवानों को रेस्कूय करने में खासी परेशानी हो रही थी. हेलिकॉप्टर का भी इस्तेमाल करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू करने गई टीम अब नदी की भी तलाश कर रही है। आशंका है कि कही बस के पलटने से कोई जवान लहरों की चपेट में न आ गया हूं। फिलहाल ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं।