नई दिल्ली. गोरखपुर प्रयागराज और लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यहां के लोगों को जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। गोरखपुर से लखनऊ तक वंदे भारत (Vande Bharat train) को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिए गए हैं। दोनों रेलवे ने यह प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर तैयार किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लगेगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत का शेड्यूल भी तैयार किया गया है।
वंदे भारत ट्रेन का शैडयूल
- प्रयागराज से सुबह 6.20 पर
- लखनऊ आगमन-सुबह 9.50 पर
- गोरखपुर आगमन-दोपहर 2.20 पर
- प्रस्तावित स्टापेज- रायबरेली, बस्ती
- गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज
- गोरखपुर से अपराह्न् 3 बजे
- लखनऊ आगमन-रात 7.15 पर
- प्रयागराज आगमन- रात 10.50 पर
- प्रस्तावित स्टापेज- रायबरेली, बस्ती.
आप भी जाने क्या है खूबियां
वंदे भारत ट्रेन में कई खूबियां होंगी। जिनके चलते इसमें सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे और एसी कोच होंगे। ट्रेन के कोच वातानुकूलित चेयर कार हैं, जिनमें बैठने के विकल्प दिए हैं। इकॉनमी और एग्जीक्यूटिव क्लास। खासियत ये है कि एग्जीक्यूटिव क्लास में रिवॉल्विंग चेयर है जो 180 डिग्री तक मुड़ सकती है। वंदे भारत में प्रदान की जाने वाली सबसे महत्वपूर्ण सुविधाओं में से एक यह है कि इसके दरवाजे मेट्रो की भांति ही आटोमेटिक खुलते हैं। वहीं, वंदे भारत में इंटरनेट की सेवाओं का उपयोग करने के लिए ऑनबोर्ड वाई-फाई की सुविधा है। इसके अलावा, मोबाइल फोन या टैबलेट पर कुछ पढऩे के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।