Russia-Ukraine Crisis: रूसी प्राधिकारियों ने शनिवार को क्रीमिया में यूक्रेन के ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है। रूसी सेना की ओर से यूक्रेन के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी हमले किए गए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में कुछ शहरों में से एक पर कब्जा जमाने के प्रयास किए हैं। जो पहले से उनके नियंत्रण में नहीं है। रूस ने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया छीना था। क्रीमिया में रूसी प्राधिकारियों ने बताया कि स्थानीय वायु रक्षा बलों ने सेवस्तोपोल में रशियन ब्लैक सी फ्लीट के मुख्यालय पर एक ड्रोन को मार गिराया। यह तीन सप्ताह में मुख्यालयों पर ड्रोन को मार गिराने की दूसरी घटना है।
क्रीमिया के गवर्नर सर्गेइ अक्सियोनोव के सहायक ओलेग क्रायुचकोव ने कहा कि पश्चिमी क्रीमिया में छोटे ड्रोनों से हमले किए। गवर्नर ने टेलीग्राम पर कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने शनिवार सुबह क्रीमिया पर सभी ड्रोनों को निशाना बनाया। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ये घटनाएं क्रीमिया में रूसी सेना की कमजोरियों को उजागर करती है।
रूस के काला सागर के नौसेना मुख्यालय पर 31 जुलाई को ड्रोन हमले में पांच घायल हो गए थे। इस सप्ताह क्रीमिया में रूस के एक गोला बारुद के गोदाम में विस्फोट हुआ था। पिछले सप्ताह क्रीमिया में वायु सेना के एक अड्डे पर रूस के नौ युद्धक विमानों को नष्ट किया था। यूके्रनी प्राधिकारियों ने इन हमलों की सार्वजनिक तौर पर जिम्मेदारी लेना बंद कर दिया है, लेकिन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया में हमलों के लिए यूके्रनी सेना के जिम्मेदार होने का संकेत दिया है।
इस बीच, हाल के सप्ताहों में क्रीमिया के उत्तर में दक्षिणी यूके्रनी क्षेत्रों में लड़ाई तेज कर दी गई है। यूके्रनी सेना ने रूस को उन शहरों से खदेडऩे की कोशिश की है, जहां पर उन्होंने छह माह पुराने युद्ध के शुरुआत से कब्जा कर रखा है। यूक्रेन के अभियोजक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मायकोलेव क्षेत्र के वोजनेसेंस्क शहर में शनिवार को रूस के मिसाइल हमले में तीन बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए। इसके अलावा यहां पर कई मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक बच्चे अपनी एक आंख गंवा भी दी है। वहीं यूके्रन के हवाई हमले भी जारी हैं। उसने जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले शहर मेलितोपोल में हमले किए। यूके्रनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने रूस की एक रडार प्रणाली और अन्य उपकरण तबाह कर दिए हैं।