उत्तरप्रदेश. सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के एक स्थानीय नेता से जुड़ा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े नेताजी कार में चुपके से गर्लफ्रेंड का बर्थडे मना रहे थै। इस दौरान अपने परिवार के साथ नेताजी की पत्नी वहां आ पहुंची। उन्होंने नेताजी को प्रेम करते रंगे हाथ पकड़ लिया। किसी गैर महिला के साथ पति को देख पत्नी ने उसकी बीच सड़क पर चप्पल से खूब पिटाई शुरू कर दी। साथ आए परिवार के लोगों ने भी नेताजी की पिटाई की।
चप्पलों से हुई पिटाई
वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में वायरल है और ये वीडियो अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि नेताजी सड़क किनारे चुपचाप खड़े हैं कि पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोग उसे जमकर पीट रहे हैं। इसमें एक महिला उसे चप्पल मारती है तो दूसरी थप्पड़ों से। इसमें दो पुरुष भी उसे पिटते नजर आ रहे हैं। मगर इस बीच जैसे ही पति ने पिटाई का विरोध किया तो सबने उसकी और बुरी तरह पिटाई कर दी। वीडियो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
कानपुर में भाजपा नेता की सरेआम पत्नी ने की पिटाई। pic.twitter.com/NfAqIcmYmN
— abhishek kumar agnihotri (@abhishe19913644) August 21, 2022
कार में मिली महिला भी है राजनीति में सक्रिय
सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि ससुराल पक्ष के लोग शख्स को खूब बुरी-बुरी गालियां भी सुना रहे हैं। उसे पुलिस के हवाले करने की बात दोहरा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, मगर दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा करने लगे। पत्नी का आरोप है कि कार में बैठी महिला भी राजनीति में सक्रिय है और महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। इंडिया न्यूज24.ऑनलाइन हिंदी वीडियो के कैप्शन में लिखे दावे की पुष्टि नहीं करता है।