पटना. बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर किए गए पथराव से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री की काफिले की कई? गाडिय़ों के शीशे भी टूट गए। इसमें अच्छी बात यह रही कि गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद नहीं थे। घटना पटना के गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास की है। रिपोर्ट के मुताबिक इलाके के लोग एक युवक की हत्या से आक्रोशित बताए जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार करीब एक हफ्ते पहले लापता हुए एक युवक का शव बेउर में मिला था। इसे लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर रखी थी। जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुजरा तो आक्रोशित लोगों ने गाडिय़ों पर पत्थर फैंकना शुरू कर दिया। घटना के बाद आस-पास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।? पुलिस ने भीड़ को लाठियों के सहारे तितर-बितर किया। उधर, अधिकारियों ने बताया कि नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया, जिसके बाद 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Patna | Stones pelted at the convoy of Bihar CM Nitish Kumar; CM was not present in the convoy at the time of the incident. pic.twitter.com/5kNnn7IDlv
— ANI (@ANI) August 21, 2022
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा, ‘प्रदर्शनकारियों ने जब मुख्यमंत्री के काफिले को देखा तो उन्होंने पथराव किया, जिससे तीन-चार वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक पुलिस बल को इलाके में भेजा गया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया है। उन्होंने कहा कि 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करलिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं। शेष चार लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।