नई दिल्ली. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से मारपीट और बवाल की खबरें सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को स्कॉलशिप के मुद्दे पर छात्रों की कर्मचारियों और गार्ड से हिंसक झड़प हो गई। घटना में एबीवीपी प्रेसीडेंट रोहित कुमार सहित छह छात्र घायल हो गए। छात्रों ने सुरक्षा गार्डों पर मारपीट का आरोप लगाया है। छात्रों ने दावा किया है कि वे शांतिपूर्वक दो साल से अधिक समय से रोके गए स्कॉलशिप राशि जारी करने की मांग कर रहे थे। एबीवीपी अध्यक्ष रोहित कुमार के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे पांच छात्र छात्रवृत्ति विभाग में पूछताछ करने गए थे। इसके बाद गार्ड ने छात्रों से गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर बात मारपीट तक आ गई।
JNU के रेक्टर के भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद जब ABVP JNU के कार्यकर्ता JNU के छात्रों के वर्षों से ठप छत्रवृति के लिए आंदोलन कर रहे थे तब JNU के सिक्योरिटी गॉर्ड के रूप में तैनात रेक्टर के गुंडों ने छत्रों पर हमला किया। #JNURector_gunda_hai#JNURector_must_resign pic.twitter.com/2NWM6iOu2K
— ABVP JNU (@abvpjnu) August 22, 2022
रोहित कुमार ने एनडीटीवी को बताया कि इस विभाग का हाल यह है कि अब सिर्फ चार कर्मचारी बचे हैं, जबकि पहले 17 कर्मचारी हुआ करते थे। दो साल से अधिक समय से छात्र परेशान हैं। उन्हें नोन नेट स्कॉलरशिप, एमसीएम (मेरिट-कम-मीन्स) या जेआरएफ भी नहीं मिल रहा है।
विश्वविद्यालय के पास पैसा होने के बाद भी महीनों से प्रशासन छात्रों के पैसे को हड़प रहा है, हमारी ही शोधवृत्ति और छात्रवृत्ति मांगने पर हमसे बदसलूकी की जाती है और बुरी तरह से पीटा जाता है। @abvpjnu के कार्यकर्ता भ्रष्ट प्रशासन से अंत तक लड़ेंगे। pic.twitter.com/izAIq1PLan
— ABVP JNU (@abvpjnu) August 22, 2022
वहीं, घटना को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से सिक्योरिटी गार्ड छात्रों को धक्का दे रहे हैं और उन्हें डिपार्टमेंट की बिल्डिंग से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।