सरदारशहर. तीन दिनों से पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल सोमवार को प्रशासन से समझौता वार्ता के बाद समाप्त कर दी गई है। ऐसे में वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। एसोसियेशन के राजेन्द्रसिंह भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ विभिन्न मांगों को लेकर काफी देर तक वार्ता हुई। इसके वार्ता के बाद अवैध डीजल पकडऩे के लिए टीम गठित की गई। जिसमें तेल कंपनी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय प्रशासन का शामिल किया है। इस वार्ता में एक हजार से अधिक डीजल मिलने पर कार्रवाई करने का निर्णय भी किया गया। सुबह पेट्रोल पंप बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। पेट्रोल के अभाव में चालकों को वाहन खड़ा करना पड़ा, वही युवा बाइक धकेलते देखे गए। इसी प्रकार चूरू जिला मुख्यालय पर भी पेट्रोल पंप बंद रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा राजलदेसर में भी लोग पेट्रोल पंप नहीं खुलने से परेशान नजर आए। समझौता होने के बाद एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल समाप्त करते हुए पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय कर लिया है।