सुजानगढ़. इलाके में हुई बाइक दुर्घटना में दो घरों के चिराग बुझ गए। घटना शनिवार रात को सारोठिया मार्ग पर हुई। इसमें दोय युवक घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार पारेवड़ा गांव निवासी घनश्याम पुत्र ईश्वरराम बावरी (25) व गोवर्धन पुत्र लालाराम बावरी (28) निवासी वार्ड चार लाडनूं की मोटरसाइकिल से पारेवड़ा गांव से रवाना हुए। प्रदीप पुत्र हनुमानाराम नाई (20) व विजयसिंह पुत्र सुरेन्द्रसिंह राजपूत (18) की मोटरसाइकिल सामने आ रही थी। सारोठिया मार्ग पर दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घनश्याम, गोवर्धन व विजय घायल हो गए। घायलों को गाड़ी से सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घनश्याम को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार शुरु कर दिया गया है। इस घटना की सूचना सांडवा पुलिस को दे दी गई। हैड कांस्टेबल रामलाल सरकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, मृतक प्रदीप का शव सांडवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक घनश्याम व घायल गोवर्धन पारेवड़ा से शादी समारोह में शामिल होकर लाडनूं लौट रहे थे। अस्पताल में डा. महेन्द्र डूकिया, बजरंग वर्मा ने घायलों का उपचार किया। रविवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
कार दुर्घटना मेंं एक घायल, किया रैफर
रतनगढ़. सालासर फांटा के पास एक बाइक सवार को बचाते समय कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे कार में सवार व्यक्ति भवानीसिंह घायल हो गया। उक्त व्यक्ति कोलायत से जयपुर जा रहा था, तब रविवार शाम दुर्घटना हुई। घायल को रतनगढ़ के राजकीय सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर होने पर रेफर किया गया।