चूरू. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने के कारण गलन का एहसास होने लगा है। प्रदेश के कई शहर ऐसे हैं जहां का पारा 4 डिग्री नीचे चला गया। माउंट आबू की बात करें तो रात का पारा 1.0 डिग्री पर आ पहुंचा है पूर्वी और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। नौ शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इधर धोरों की धरती से गिरे चूरू की बात करें तो यहां रात का तापमान छह दिन बाद फिर से 5.8 डिग्री सैल्सियस पर आया। ऐसे में ठिठुरन का अहसास होने लगा। शाम सात बजे बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं।
दिसम्बर में नीचे जा सकता है रात का पारा
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो दिसम्बर-जनवरी में बीते वर्षों की तुलना में इस बार अधिक सर्दी पडऩे वाली है। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 4 डिग्री नीचे जाने के बाद हाड़कंपा देने वाली सर्दी का अहसास होगा। विशेषज्ञों के अनुसार इस बार समुद्र में ला नीना का प्रभाव रहने से ठंड पहले से ज्यादा पड़ेगी।
0 डिग्री पर आ सकता है तापमान
सर्द हवाओं और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से कई स्थानों पर पारा 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। ये जमाव बिंदु के रूप में जाना जाता है।
क्या है ला-नीना
प्रशांत महासागर में इस बार ला-नीना की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों की भाषा में इसे कोल्ड इवेंट कहते है। इसके प्रभाव से समुद्र में पानी ठंडा होने लगता है। ठंडी हवाएं चलने से वातावरण भी अधिक ठंडा होने लगता है। जिसके कारण तापमान में गिरावट होती है। शीत लहर के लिए ला नीना का असर होता है।
दस साल में तीसरा सबसे ठंड नवंबर रहा
नवंबर में दो बार बारिश-ओले के बाद राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिरा। ऐसे में तापमान 9.9 डिग्री तक पहुंच गया। दस साल में आंकड़ों के अनुसार 2010 के बाद यह तीसरा सबसे ठंडा नवंबर महिना ही रहा।
48 घंटे में 4 डिग्री गिरा पारा
बीती रात राजधानी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। 48 घंटे में 4 डिग्री तक गिरावट रही। शनिवार को अधिकतम तापमान में 26.0 डिग्री दर्ज हुआ।
- माउंट आबू 1.0 डिग्री
- चूरू 5.8
- बीकानेर 8.5
- वनस्थली 8.5
- डबोक 8.5
- सीकर 9.0
- चित्तौडगढ़़ 9.1
- जैसलमेर 10.1
- जयपुर 11.4
चूरू में छह दिनों का तापमान
दिनांक अधिकत न्यूनतम
24 नवंबर 26.5 8.8
25 नवंबर 21.4 13.9
26 नवंबर 23.5 12.5
27 नवंबर 25.0 7.6
28 नवंबर 28.0 5.8