रतनगढ. नेशनल एन्टी क्राइम एंड ह्यूमन राइट कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष सुनील कम्मा के नेतृत्व में जिला कार्यकारणी द्वारा प्रदेश विधि सलाहकार बनने पर एडवोकेट प्रशांत महर्षि का माल्यापर्ण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि महर्षि के प्रदेश में मनोयन होने से संगठन को मजबूती मिलेगी और नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिवाश लामहा व प्रदेश चेयरमैन वीरेंद्र सिंह राठौड़ का आभार जताया। प्रदेश यूथ उपाध्यक्ष कम्मा ने संगठन के आगमी योजनाओ पर प्रकाश डाला। इस अवसर जिला सचिव अरुण शर्मा नगर अध्य्क्ष दुर्गेश नाथोलिया व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष निर्मला माटोलिया, जिला महासचिव पूनम, आदि पदाधिकारी उपस्थिति थे।