चूरू. पंखा सर्किल पर एक महिला के गले की सोने की चेन तोडऩे वाली चेन स्नेचर गिरोह की तीन महिलाओं को पकड़कर लोगों ने कोतवाली पुलिस के हवाले किया। कोतवाल सुभाषचंद्र कच्छावा ने बताया कि पीडि़ता हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संतोष कंवर ने बताया कि रोडवेज बस में चढ़ रही थी, इस दौरान पीछे आ रही एक महिला ने गले में पहनी सोने की चेन को काट लिया। इसका पता चलने पर शोर मचाने पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया। इस पर उसने साथ में दो अन्य महिलाओं के होने की बात बताने पर तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। सूचना पर पहले सदर पुलिस मौके पर पहुंची, बाद में क्षेत्राधिकारी कोतवाली का होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपित महिला कोठपुतली निवासी सुनीता, सुमित्रा व सावित्री को थाने लेकर पहुंची। लोगों ने बताया कि महिलाएं शहर में वार्ड 11 निवासी जैतून की तोड़ चेन तोड़ चुकी है। पीडि़त महिला के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले महिला जैतून रतनगढ़ से रोडवेज सवार होकर चूरू पहुंची थी। इस दौरान आरोपित महिलाओं ने उसकी चेन तोड़ ली थी। इधर, महिलाओं के पकड़े जाने की सूचना लगने पर पीडि़ता पंखा सर्किल पहुंची व तीनों महिलाओं की पहचान की।