चूरू. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को रिडख़ला, आसलखेड़ी, चंदेलनगर, जोड़ी खिवासर,कोटवाद टिब्बा, ढाणी कुम्हारान, कोटवाद नाथोतान, ढाणी गोरसिया, कोटवाद ताल, धमेरी, करणीसर, रामपुर ताल आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओ ंसे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन् में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा ही गांवों में विकास करती है। उन्होंने कांग्रेस के कुशासन की चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में किसानों के हालात बदहाल हो गए हैं। कांग्रेस सरकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता के कारण गांवों का विकास ठप हो गया है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने किसानों के हितों में अनेक कार्य किए है। भाजपा सरकार किसानों के हितों की सरकार है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामी से केन्द्र की ओर से भेजी जा रही विकास योजनाओं को आमजन को लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि अब ग्रामीण जनता जाग चुकी है और आगामी पंचायत चुनाव में गांवो से कांग्रेस से उखाड़ फैकेंगे। उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। अपराधों में अत्यधिक वृद्धि होना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। आज प्रदेश में महिलाओं एवं दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है जबकि कांग्रेस के मंत्री व विधायक सत्ता के नशे में चूर है। इस अवसर पर निर्वतमान जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि पंचायत राज चुनाव में जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेकने का मानस बना लिया है। उन्होने कांग्रेस पर ग्रामीण विकास में राजनीति करने का आरोप लगाते हुऐ कहा कि कांग्रेस सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में विकास के नाम पर एक पैसा भी गांवों में खर्च नहीं हुआ है। जबकि भाजपा सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं को कांग्रेस ने रोकने का काम किया है। इस अवसर पर गांवों के अनेक लोगों ने भाजपा की रीति नीति को मानते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमे प्यारेलाल, विनोद कुमार, राजेन्द्र कुमार, रामेश्वर लाल, महेन्द्र, विरूसिंह, गिरधारी लाल, परमानंद, महावीर गोठवाल, महेन्द्र, शिशराम, राधेश्याम चंदेल, पवन कुमार, प्रहलाद को उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व निर्वतमान जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने भाजपा मे शामिल किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, जिला महामंत्री सीताराम लुगरिया, विजय शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, नारायण बेनीवाल, विक्रम कोटवाद, नरेन्द्र कंवल, मुलाराम कस्वां, विनय दईया, मेघराज भार्गव, गोपाल बालान, नीलम कंवर, ममता कंवर, सम्पत सिंह खिंवसर, सावित्री गुसाई ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन चन्द्राराम गुरी ने किया।