चूरू. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों में सियासी बोलों से बवाल मचा हुआ है। कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया की ओर से चुनाव प्रचार के दौरान की गई बयानबाजी का उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने जवाब दिया है। राठौड़ ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए राठौड़ ने कहा कि चूरू में कांग्रेस बाप और बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने अपने बयान में ये भी खिल्ली उड़ाई की कांग्रेस का चूरू में अब तक प्रधान का उम्मीदवार तय नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस किसी ओर जा रही है। इस दौरान राठौड़ ने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन मे प्रदेश में दलितों पर 57 प्रतिशत आपराधिक अत्याचार बढ़े हैं। गरीब व किसान के हाल बेहाल हंै। राठौड़ ने ढाढर, आसलू, लाखाऊ, बणी का बास, लादडिया, करणपुरा, बाढकी, मोतीसर, सिरसला आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान निवर्तमान जिला प्रमुख हरलाल सहारण, बसन्त शर्मा, विजय शर्मा, अभिषेक चोटिया, वासुदेव चावला, चन्द्राराम गुरी, चन्द्रप्रकाश शर्मा, मेघराज भार्गव, सुनीता बेरवाल, अमर सिंह बुडानिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।