सरदारशहर. तहसील के बिल्यूबास रामपुरा में स्थित श्रीराम गोशाला में एक के बाद एक करते करते 72 गाये काल का ग्रास बन गई। ये घटना 20 और 21 नवंबर के दौरान हुई है। इस गोशाला में कई गायें ऐसी हैं जिनका अभी भी उपचर चल रहा है। गायों के मरने के पीछे क्या कारण रहे। क्या चारे में जहर था। इसको लेकर प्रशासन की ओर से गंभारता के साथ जांच की जा रही है। श्रीराम गोशाला में गायों की तबीयत बिगड़ गई जिससे 78 गायों की मौत हो गई। कई गायें बीमार हैं जिनका इलाज चल रहा है। 72 गायों की मौत के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया है। गोशाला में आस-पास के गांवों के लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई है। एक बात ये भी सामने आ रही है कि फूड पाइजनिंग के कारण भी गायों की मौत हो सकती है।
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक…
20 नवंबर को खिलाया था बाजरे का चारा
जानकारी के मुताबिक श्री राम गोशाला में 100 से भी अधिक गायें बीमार थीं। इसका पता चलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्सकों का दल भी जांच के लिए मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को गायों को बाजरे का चारा खिलाया गया था। ऐसे में फूड पोइजनिंग से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
गोशाला में है 470 गायें
सरदारशहर तहसील की श्रीराम गोशाला की स्थापना 2012 में हुई थी। वर्तमान में यहां पर गोशाला में 470 गाएं बताई जा रही है। 70 गायों की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने चूरू से भी पशु चिकित्सकों की टीम को गोशाला में बुलाया गया है।
प्रशासन पहुंचा गोशाल
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। प्रशासन की तरफ से एसडीएम रीना छीपा, तहसीलदार कोटेन्द्र कंवर, डीएसपी गिरधारीलाल शर्मा, भानीपुरा एसएसओ मलकीयत सिंह मय पुलिस दल के मौके पर पहुंच चुके हैं। वे मामले को लेकर गोशाला प्रबंधन से जानकारी हासिल कर रहे हैं। पता किया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में गायों के मरने के पीछे क्या कारण हैं। प्रशासन एहतियात बरतते हुए मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।