रतनगढ़. कस्बे में एक बेहद ही संवेदनशील मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला ने अपनी आपबीती बताई है। इसमें जिले में एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर डायन बताकर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पीडि़त महिला ने महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र चूरू पहुंचकर मदद मांगी है। पीडि़ता ने आपबीती में बताया कि उसके चरित्र पर कीचड़ उछाल जा रहा है। ससुराल पक्ष के लोगों पर सरेआम अपमानित करने व मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे डायन और बदचलन बताकर हुक्का-पानी बंद कर दिया है। यही नहीं गांव में यदि कोई उसकी मदद भी करता है तो परिवार और गांव के लोग भी उनको धमकी देने से नहीं चूकते हैं। मामला जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार पीडि़त महिला की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। पांच महीने पहले महिला अपनी बच्ची के साथ अपने पीहर गई हुई थी, जब वह वापस अपने ससुराल आई तो ससुराल वालों ने उनको डायन बताकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। विवाहिता ने बताया कि उनके ससुराल पक्ष के लोगों के ऊंचे रसूखदारों से जान-पहचान है। इसके चलते उनके खिलाफ कोई कारवाई नहीं होती। पीडि़ता का कहना है कि एक बार पुलिस ने अपनी उपस्थिति में उसे घर में दाखिल करवाया था। लेकिन घर के जिस हिस्से में वह रह रही हैं, उसमें किसी तरह की सुविधा नहीं है। ससुराल पक्ष के लोग जब मन में आता है, तब गांव के लोगों को भड़का कर घर पर पत्थर बरसाना शुरू करवा देते हैं।
इनका कहना है…
ससुराल पक्ष के लोग महिला को डायन व चरित्रहीन बताते हैं। मामला केन्द्र में आने पर पीडि़ता के पति व ससुर को फोन किया, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रखने की बात कही। पुलिस को भेजकर विवाहिता को मकान का खुलवा कर दिया।