चूरू. जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों को कांग्रेस ने अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। इसी को लेकर दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा-कांग्र्रेस ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसको लेकर नेता गांव-गांव सभाएं कर अपने दलों की विशेषताएं बता रहे हैं। इसके अलावा एक दूसरे पर आरोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसी क्रम में चूरू में नेता रफीक मंडेलिया ने प्रचार के दौरान कहा कांग्रेस किसानों, मजदूरों और गरीबों की हितैषी है। आजादी से बाद से लेकर आज तक के इतिहास में कांग्रेस ने विकास नित नए आयाम स्थापित किए हैं। जिसे किसी को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाए कि भाजपा भाई भतीजावाद करने वाली पार्टी है। भाजपा के बहकावे में नहीं आए और मतदाता कांग्रेस प्रत्याशियों केा मत देकर कड़ी से कड़ी जोड़ें। सभाओं को युवा कांग्रेस नेता ईरशाद मण्डेलिया, अबरार खां, नारायण बालाण, मानवेन्द्र बुडानिया, विद्याधर मेघवाल डॉ. अमिता बुडानिया, रमजान खां, सुखाराम घिन्टाला, विजय सिंह धोधलिया आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर हसीना खोखर, महेश मिश्रा, किशोर धान्धू, गोकुल शर्मा, विमल शर्मा,, कुलदीप तंवर, अंजनी शर्मा, अजीज खा आदि मौजूद थे। इसी प्रकार रतनगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए हाजी मकबूल मंडेलिया व पूसाराम गोदारा ने गांवों का दौरा किया। मंडेलिया ने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़ कर कांग्रेस को मजबूत करें। इस मौके पर राजेश रूलानिया, रक्षपाल नायक, दानाराम खीचड़, बालूराम ढाका, भानी राम मेघवाल, कालूराम मेघवाल, भागीरथ खीचड़, लियाकतअली उपस्थित थे।
आलाकमान को कर रहे खुश
रतनगढ़. विधायक अभिनेष्ज्ञ महर्षि ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया ने अन्नपूर्णा रसोई जैसे जनकल्याणकारी योजना का नाम बदलकर इंदिरा रसोई करके अपने आलाकमान को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। ये कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाते हैं। महर्षि ने ये बात गांवों में प्रचार के दौरान कही। विधायक महर्षि ने गुरूवार को भावनदेसर, लूणासर, सिमसिया पुरोहितान, सिमसिया बीदावतान, दस्सुसर, जेगणियां बीदावतान आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर संतोष तालणियां, अर्जुनसिंह फ्रांसा, भागीरथसिंह, पुरखाराम मेघवाल, उदादास स्वामी, देवीलाल, बनवारीलाल शर्मा आदि मौजूद थे।