बीदासर. राज्य सरकार के वर्तमान में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री एवं पूर्व शिक्षा मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर की ओर से शोक व्यक्त किया गया।राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर बीदासर के अध्यक्ष विनोद बबेरवाल ने बताया कि भंवरलाल मेघवाल 1968 में शिक्षक बने। मेघवाल ने 1970 से 1977 तक राजकीय झबर स्कूल नया बास सुजानगढ में अध्यापक के रूप में कार्य किया। उसके बाद राजीति में आये थे। इनके निधन पर अध्यक्ष विनोद बबेरवाल, सभाध्यक्ष हनुमान नायक,विभागीय मामलात मंत्री सुभाष चन्द्र,उपाध्यक्ष कुलदीप सिंहमार, महासचिव रामकुमार यूजीनियां, सचिव विजय दाहिमा,कोषाध्यक्ष सांवरमल गुसाइवाल और संगठन मंत्री अशोक कुमार गुसाइवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया।