चूरू. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में महंगाई ने कमर तोड़ दी है। राठौड़ मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ ने जिला परिषद सदस्य के वार्ड 10 व पंचायत समिति सदस्य के 3, 5 व 6 के बिनासर, पोटी, रायपुरिया, सातड़ा, छाजूसर, मोलिसर बड़ा, जुहारपुरा, सूरतपुरा, सहनाली छोटी , सहनाली बड़ी व मेघसर आदि गांवों में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को 22 माह का समय बीत गया। लेकिन विकास के नाम पर एक भी ईंट जिले में नहीं लगाई है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिन योजनाओं को शुरू किया गया था। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं महिला अत्याचारों के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर निर्वतमान जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा नेता विक्रम कोटवाद, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बसन्त शर्मा, चन्द्राराम गुरी,करनी सिंह रायपुरिया, देपालसर सरपंच बीरबल ढाका, लक्ष्मीचंद भांबू, हनुमान सिंह सोढा, चंद्रप्रकाश शर्मा, मेघराज भार्गव, महेन्द्र न्यौल, पूर्व सरपंच बाबूलाल तालनिया, सपना तालनिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए।