चूरू. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि भाजपा के राज में गांवों ने विकास के नए सोपान तय किए थे जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से विकास ठप हो गया है। राठौड़ ने ये बात जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के समर्थन में आयोजित सभा में कही। राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो वादे किए थे। वो आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। प्रदेश की जनता से छलावा कर सत्ता हथियाने वाली कांग्रेस का चेहरा अब सामने आ गया है। ऐसे में पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनावों में मतदाता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाएं और भाजपा के जनप्रतिनिधि चुने। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जमाफी का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार ने नहीं की। वहीं बिजली की दरों में वृद्धि नहीं करने का वादा कांग्रेस सरकार ने किया लेकिन बिजली दरों में वृद्धि करके जनता की जेब पर कोरोना संक्रमण के दौर में बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि विकास का पर्याय भाजपा है। इस मौके पर निर्वतमान जिला जिला प्रमुख हरलाल सहारण, विजय कुमार शर्मा, बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, चंद्रप्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, महावीर सिंह राठौड़, सुनीता कस्वां, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, रणवीर कस्वां, मीरा देवी, अमर सिंह बुडानिया, सुशील लाटा ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन महावीर सिंह राठौड़ ने किया।
गांवों में प्रचार तेज, एक दूसरे पर साध रहे निशाना
सालासर.पंचायत राज चुनाव को लेकर बीजेपी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को 1 दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगे। निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के नेतृत्व में वार्ड 4 से जिला परिषद के कांग्रेस के समर्थन में सभा कर कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया। पुजारी ने प्रदेश सरकार के 2 साल के कार्य को गिनाए। सुरजाराम ढाका ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए लाई गई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गणेश ढाका, कन्हैया लाल शर्मा, सुरेंद्र राव,दीवान सिंह, धर्मेंद्र कीलका, विद्याधर बेनीवाल मंचस्थ थे। इधर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सभा की। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों से धोखा किया है। उन्होंने भाजपा का प्रधान बनाने का आह्वान किया। जनसभा में नवरंग शीलू, मनोज भानेज, जगदीश डीडारिया, दुर्गादान चारण, चेतनराम शर्मा, गिरधारी नई, मोहन डूकिया आदि ने संबोधित किया।
Post Views: 103