बिहार. बिहार की सियासत में ताज किसके सिर होगा। इसके लिए गेमचेंजर जनता ने आखिरी वक्त किसका साथ दिया है। इस पर निर्भर करता है। क्योंकि सुबह मतगणना शुरू होने के बाद महागठबंधन के पक्ष में रूझान आने शुरू हो गए थे। इसने सुबह दस बजे तक करीब सौ का आंकड़ा छू लिया था। इससे एकबारगी साफ हो गया था कि इस बार महागठबंधन का जादू चल गया लेकिन जैसे जैसे समय बीता सियासत के गलियारों में मतगणना के बाद नया मोड़ आ गया। लेकिन एनडीए की सीटें एकाएक बढने के साथ ही चुनाव परिणाम एकदम रोचक हो गया। बिहार की सियासत को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इससे साफ हो रहा है कि बिहार की राजनीति में सियासी आंकड़ा पलट गया है। रात आठ बजे तक एनडीए 122 और महागठबंधन 114 पर बढ़त बनाए हुए थे। रात नौ बजे तक एनडीए 123 और आरजेडी 113 पर बढ़त बनाए हुए है।
कई सीटों पर कांटे की टक्कर
अभी 11 सीटों पर वोटों का मार्जिन एक हजार से कम है। इनमें से 3 पर एनडीए और 7 पर महागठबंधन आगे है। 1 सीट पर निर्दलीय आगे है। इसी तरह, 12 सीटों पर अभी वोट मार्जिन एक हजार से दो हजार के बीच है। इनमें एनडीए 4 और महागठबंधन 8 पर आगे है। रात 8 बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से 3.40 करोड़ वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने बिहार चुनाव के ताजा अपडेट लिए और हालचाल जाने।