चूरू. रोडवेज कार्मिकों ने वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर प्रदर्शन कर अपनी मांगों का निस्तारण करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। कर्मचारियों ने बताया कि त्योहार के समय उन्हे वेतन नहीं मिला है। ऐसे में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर वेतन नहीं दिया जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। रोडवेज कर्मियों ने अक्टूबर माह का बकाया वेतनमान भुगतान, दीवाली पर बोनस की मांग की है। उन्होंने चेताया कि गुरुवार तक मांगे पूरी नहीं होने पर दोपहर एक बजे से एक घंटा कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया जाएगा।
सरदारशहर. संयुक्त मोर्चे की ओर से एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर इंटक अध्यक्ष का रामेश्वरलाल भास्कर व एटक के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दराब खां ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार व रोड़वेज प्रशासन रोड़वेज के कर्मचारियों की उचित मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे रोड़वेज कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। आज भी कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है और ना ही पेंशन समय पर मिलती है। सितंबर 2020 का वेतन 5 नवंबर 2020 को दिया गया वह 2 वर्ष से बोनस नहीं दिया गया है ना ही पदोन्नति हो रही है वर्ष 2017 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया गया है । विरोध प्रदर्शन में रामचंद्र माली, लक्ष्मीनारायण जांगिड़, मनोज सोनी, हरिराम पांडिया, अमित कुमार, मदन लाल पारीक, मोहर सिंह, परमेश्वर, हनुमान कंवर, रुकमणी देवी, शांति देवी, करणी सिंह, ओम प्रकाश माली, रतनलाल नाई आदि कर्मचारियों ने इंटक सचिव राजकुमार सिंह के नेतृत्व में कार्य का बहिष्कार किया व मांग पत्र उच्च अधिकारियों को भेजा।