सादुलपुर. विधायक डा.कृष्णा पूनिया ने अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम निर्माण के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। पं.पुरूषोत्तम शास्त्री ने पूजन कार्य संपन्न करवाया। विधायक के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के लिए 46 बीघा भूमि का आंवटन किया गया था। भूमि पूजन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं खिलाडिय़ों ने भी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि तहसील क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं ने जिस अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का सपना देखा था, वो साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा खेल मंत्री अशोक चांदना का आभार जताते हुए कहा कि इस काम के लिए जरुरी प्रक्रिया इतनी जल्दी पूरी कर ली गई कि अब निर्माण कार्य भी शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में विशेषकर सादुलपुर क्षेत्र में खेल संसाधनों के अभाव में भी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। लेकिन खिलाडिय़ों के हित में खेल स्टेडियम का निर्माण पूर्ण होने के बाद खिलाडिय़ों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी। पूनिया ने कहा कि मु यमंत्री गहलोत ने बजट भाषण में अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की घोषणा की थी तथा आधुनिक सुविधाओं युक्त खेल मैदान तैयार होगा। उन्होंने बताया कि खेल स्टेडियम निर्माण के लिए विधायक कोटे से एक करोड़ रूपए की राशि विधायक निधि कोष से देने की अनुशंषा की गई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक की सुविधा होगी। इसके अलावा बास्केट बॉल, वालीबॉल के खिलाडिय़ों के भी कोर्ट बनाए जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीष पूनिया, नगरपालिका अध्यक्ष रजिया गहलोत तथा कोच जसवंत पूनिया, संजीव पहलवान, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, हाजी सुलेमान, भगवानी देवी, शेर मोह मद, मोह मद रफीक, मोह मद रशीद, सांवरमल, मनीराम, नसीम कुरेशी, हैदर अली तथा कांग्रेस नेता निर्मला सिंघल आदि उपस्थित थे।