चूरू. वार्ड 35 के आशीर्वाद भवन में युवा विकास मंच ने सम्मान समारोह में 50 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि रामकरण फगेडिय़ा, सुनील रंजन टकणेत, कमल रामसरा, राकेश थालोड, गोपी राम धेतरवाल आदि आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। अतिथियों का युवा विकास मंच के जिलाध्यक्ष विनोद राठी ने स्वागत किया। उसके बाद युवा विकास मंच की नवीन कार्यकारिणी और सामाजिक कार्यकर्ताओं का प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देखकर अतिथियों ने सम्मान किया। इस मौके पर युवा विकास मंच के कार्यकर्ता सलीम खान, गौरव शर्मा, धनराज न्योल, कपिल चंदेल, आकाश ओझा, बंशीधर पवार, रोहित वर्मा, आशीष डीडवानिया, सुरेंद्र राठी, राकेश सोनी, राकेश दर्जी, गोपाल सोनी, संजय सेन, प्रताप सिंह, आविनाश प्रजापत, भानु सेवदा, श्रवन सैनी, मनीष कोकचा, मनोज पूनिया, कानाराम का सम्मान किया गया। रामकरण फगेडिय़ा ने बताया कि यह मंच सामाजिक समरसता से आगे बढऩे वाले युवाओं का है। इसलिए आप सभी युवा साथी समाज में व्याप्त कुरीतियो का विरोध करैं और युवा एकता संगठन ही है। जो युवाओं को आगे बढ़ाता है। उन्हें एक ऐसा मंच देता है जिससे वह अपनी बात संगठन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन के साथ रखते हैं। इस अवसर पर युवा विकास मंच के निर्देशक सुनील रंजन ने बताया युवा युवा ऐसा संगठन है। जिस में युवाओं की भागीदारी सर्वप्रथम रहती है। राजनीतिक 12 साल से चल रहा है। मंच के जिला अध्यक्ष विनोद राठी ने कहा कि हम स्थानीय समस्याओं को जिला प्रशासन के माध्यम से दुर करने का काम करते हैं। गरीब मजदूर और असहाय लोगों की मदद करते हैं। संचालन विक्रम सहारण ने किया।