चूरू. जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों मैदान में डटे हुए हैं। जहां कांग्रेस विकास के नाम पर वहीं भाजपा कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जनता केा बरगलाने में जुटी हुई है। खैर राजनीतिक उठापटक में कौन कितना मजबूत रहता है ये समय बताएगा लेकिन फिलहाल प्रत्याशियों के नामों को लेकर चल रही कशमकश को भाजपा ने विराम दे दिया है। रविवार शाम को भाजपा ने 27 वार्डों में से 25 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जबकि भाजपा वार्ड तीन और चार में प्रत्याशियों के नाम पर गहन मंथन में जुटी है। भाजपा ने पहले दौर में नामों की घोषणा कर बाजी मार ली है। वहीं कांग्रेस ने प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस में पार्टी प्रत्याशियों को लेकर मंथन में जुटी हुई है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार जिला परिषद के दावेदारों की देर रात तक सूची जारी की जा सकती है। भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि 25 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
आप भी जाने भाजपा में कौन कहां से दावेदार
वार्ड एक से सोहनलाल लोहमरोड़, दो से अनिता चौधरी, पांच से विमला कंवर छ: से राजकुमार सिहाग, सात से संतोष तालणिया, आठ से मालीराम सारस्वत, नौ से सुमन कंवर, 10 से महेन्द्र न्यौल, ग्यारह से सुनीता, बारह से ममता कंवर, 13 से मीरादेवी, 14 से सुमन आजाद, 15 से सुमन पूनियां, 16 से सत्यपाल, 17 से लोकराम, 18 से जगदीश प्रसाद, 19 से ममता, 20 से तिलोकाराम कस्वां, 21 से बिरमा देवी, 22 से शांतिदेवी, 23 से सांवताराम, 24 से चन्दा कंवर, 25 से गिरधारीलाल पारीक, 26 से दर्शना देवी मेघवाल, 27 से वन्दना आर्य के नामों की घोषणा की है।