बीदासर. राज्य सरकार की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य किए जाने के बावजूद लोगों को नियमों की पालना करना रास नहीं आ रहा है। ऐसे में पुलिस व नगरपालिका प्रशासन ने भी अब सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पालिका प्रशासन ने घर से बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों पर जुर्माना लगाया। इधर नगरपालिका प्रशासन की ओर से लोगों को मासक लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि बीदासर में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ी थी। इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। नगरपालिका की ओर से पैदल जन जाग्रति रैली भी निकाली गई। जिसे पालिका प्रशासक प्रकाशचंद खीचड़ ने रैली को रवाना किया। रैली में छोटुराम, विजेश रेगर,सौरभ भाटिया आदि शामिल रहे।