#WATCH | Crores of people across the country including me are in pain due to the demise of Kalyan Singh. He was a senior BJP leader & hero of the Ram Janmabhoomi movement. He fought for the rights of the backward communities for many years: Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/5CeRDLqaz0
— ANI (@ANI) August 21, 2021
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राजनाथ बोले मैंने बड़ा भाई खोया
#WATCH | Crores of people across the country including me are in pain due to the demise of Kalyan Singh. He was a senior BJP leader & hero of the Ram Janmabhoomi movement. He fought for the rights of the backward communities for many years: Union Home Minister Amit Shah pic.twitter.com/5CeRDLqaz0
— ANI (@ANI) August 21, 2021
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी बड़ा था। अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार थे।
Former Uttar Pradesh CM and former Rajasthan Governor Kalyan Singh passes away at Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGI) in Lucknow, due to sepsis and multi organ failure: SGPGI
(File photo) pic.twitter.com/lRCv1xHMe2
— ANI UP (@ANINewsUP) August 21, 2021
दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे कल्याणसिंह
Former Uttar Pradesh CM and former Rajasthan Governor Kalyan Singh passes away at Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGI) in Lucknow, due to sepsis and multi organ failure: SGPGI
(File photo) pic.twitter.com/lRCv1xHMe2
— ANI UP (@ANINewsUP) August 21, 2021
कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम सीता देवी था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे। बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वंस के बाद कल्याण सिंह ने दिया था सीएम पद से इस्तीफा, जाने क्या थी वजह
राम मंदिर आंदोलन के नायकों में से एक कल्याण सिंह का जन्म छह जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। अतरौली विधानसभा से जीतने के साथ ही वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहे। वह राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त कर कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पहली बार 1991 में कल्याण सिंह यूपी के मुख्यमंत्री बने और दूसरी बार 1997 में। उनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही विवादित ढांचा ध्वंस की घटना घटी थी। अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा के विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छह दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया।
Generations to come will remain forever grateful to Kalyan Singh Ji for his contributions towards India’s cultural regeneration. He was firmly rooted in Indian values and took pride in our centuries-old traditions: PM Narendra Modi
— ANI (@ANI) August 21, 2021
1993 में बने नेता विपक्ष

कल्याण सिंह 1993 में अतरौली तथा कासगंज से विधायक निर्वाचित हुए थे। इन चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। सरकार नहीं बनी और कल्याण विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए। इसके बाद बीजेपी ने बसपा के साथ गठबंधन करके यूपी में सरकार बनाई। तब कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 में एक बार फिर मुख्यमंत्री बने। गठबंधन की सरकार में मायावती पहले मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन जब भाजपा की बारी आई तो उन्होंने समर्थन वापस ले लिया। बसपा ने 21 अक्टूबर, 1997 को कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया।
प्रदेश में कराई बीजेपी की वापसी
बसपा की चाल को समझ चुके कल्याण सिंह पहले से ही कांग्रेस विधायक नरेश अग्रवाल के संपर्क में थे और उन्होंने नरेश अग्रवाल के साथ आए विधायकों की पार्टी लोकतांत्रिक कांग्रेस का गठन कराया 21 विधायकों का समर्थन दिलाया। नरेश अग्रवाल को सरकार में शामिल करके उनको ऊर्जा विभाग का मंत्री भी बना दिया।
His mortal remains will be first taken to his residence, then to state Assembly & BJP office in Lucknow tomorrow for people to pay their last respects to him. His body will be taken to Aligarh tomorrow evening and then to Atrauli on Aug 23: CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/XH9KYcQ0Jp
— ANI UP (@ANINewsUP) August 21, 2021
निर्दलीय जीता था लोकसभा चुनाव

कल्याण सिंह ने किसी बात पर खिन्न होकर 1999 में भाजपा छोड़ दी। उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और मुलायम सिंह यादव के साथ भी जुड़े। करीब पांच वर्ष बाद 2003 में भाजपा में उनकी वापसी हुई। भाजपा ने 2004 लोकसभा चुनाव में उनको बुलंदशहर से प्रत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2009 से पहले भाजपा को छोड़ दिया। वह एटा से 2009 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीत दर्ज की।
Mortal remains of former UP CM and former Rajasthan Governor Kalyan Singh taken to his residence in Lucknow from Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences, where is breathed his last pic.twitter.com/r2QQU8cflM
— ANI UP (@ANINewsUP) August 21, 2021