टोक्यो. जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को राजधानी में रिकॉर्ड 3177 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को टोक्यो में संक्रमण के 2848 नए मामले आए थे। \’खेलों के महाकुंभ\’ शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी संख्या में एक साथ मामले सामने आए हों। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); टोक्यो में वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 206,745 हो गई है। गौरतलब है कि टोक्यो में 12 जुलाई से आपातकाल लागू किया हुआ है। मंगलवार को नीदरलैंड के टेनिस खिलाड़ी जीन जूलियन रोजर कोरोना पॉजिटिव आए थे, जिसके कारण वह टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए। उन्हें नाम वापस लेने पर विवश होना पड़ा। वहीं, आयोजन समिति ने कहा है कि खेलों में 16 नए मामले मिले हैं। दरअसल, रोजर को युगल मुकाबले में वेस्ले के साथ न्यूजीलैंड की जोड़ी से भिडऩा था। नीदरलैंड के दल में यह संक्रमण का छठा मामला था।

Author: indianews24
Post Views: 259