(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); सीएम सरमा ने किया ट्वीट
इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्हों ने लिखा है कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह वीर जवानों ने असम-मिजोरम सीमा पर हमारे राज्य की सांविधानिक सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। जंगल में छिपे असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतभेदों का समाधान निकालने के लिए जब दोनों पक्षों के अधिकारी वार्ता कर रहे थे, तभी सीमापार से उपद्रवियों ने अचानक गोलीबारी कर दी। बैठक में मिजोरम के कोलासिब के एसपी और एएसपी शामिल थे। इधर असम पुलिस के आईजीपी, डीसी, एसपी भी थे। सभी समाधान निकालने की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने अपने लोगों को वहां आने की अनुमति नहीं दी, लेकिन मिजोरम के पक्ष से लगातार पथराव हो रहा था। इतना ही नहीं, उन लोगों ने पहाड़ी से हम लोगों पर गोलीबारी की। इसमें कम से कम 50 लोग जख्मी हुए हैं।
कछार के एसपी की हालत नाजुक
सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रिंसिपल बाबुल बेजबरूआ ने बताया कि गोलीबारी में घायल 50 पुलिसकर्मियों को भर्ती कराया है। ये सभी गोलियों और पथराव से जख्मी हुए हैं। एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक कछार के एसपी की हालत नाजुक बनी हुई है। एक गोली उनकी जांघ में लगी है। साथ ही पेट में भी जख्म है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); दोनों सीएम के बीच ट्विटर पर जंग
मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प का एक वीडियो ट्वीट करते हुए पीएमओ व गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अनुरोध किया कि यह मामला गंभीर है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए। साथ ही हैशटैग के साथ लिखा, मिजोरम-असम सीमा पर तनाव। उनके जवाब में सरमा ने एक वीडियो ट्वीट किया, कोलासिब के एसपी कह रहे हैं कि जब तक असम पुलिस अपनी पोस्ट खाली नहीं कर देती, तब तक उस तरफ के लोग न हिंसा रोकेंगे, न किसी की सुनेंगे। ऐसे में सरकार अपना काम कैसे कर सकती है। उन्होंने भी गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से दखल की मांग की। जोरमथंगा ने एक और ट्वीट किया कि गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हुई सौहार्दपूर्ण बैठक के बाद भी असम पुलिस की दो कंपनियों ने स्थानीय लोगों से मिलकर मिजोरम में पडऩे वाले वैरेंग्ते ऑटो रिक्शा स्टैंड पर हमला किया। उन्होंने मिजोरम पुलिस और सीआरपीएफ को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। असम के सीएम ने देर शाम ट्वीट किया कि उन्होंने सीएम जोरमथंगा से बात कर सीमा पर यथास्थिति बनाए रखने की बात दोहराई है।
लगाया आरोप, असम ने दागे आंसू गैस के गोले
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); मिजोरम के गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि असम पुलिस के आईजी के नेतृत्व में हथियारों से लैस लगभग 200 असम पुलिस जवान वैरेंगटे ऑटो-रिक्शा स्टैंड आए। उन्होंने वहां तैनात सीआरपीएफ जवानों की ड्यूटी पोस्ट को जबरन पार किया और मिजोरम पुलिस की ड्यूटी पोस्ट को नुकसान पहुंचाया। असम पुलिस ने निहत्थे नागरिकों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे, जिससे कई नागरिक घायल हुए।
