बेंगलुरु, एएनआइ. कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल, अब कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने विधानसभा में दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दे दिया, जिसके बाद से लगातार उनकी और पार्टी की किरकरी हो रही है। बयान दिए जाने के बाद माफी मांगने के मीडिया प्रश्न से वह बचते नजर आए।
मीडिया सवाल पूछती रही और वे हाथ हिलातेेे-हिलाते आगे चले गए। इधर कर्नाटक सरकार में मंत्री शशिकला जोले ने विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रमेश कुमार विधायक व स्पीकर रह चुके हैं। उनके प्रति काफी सम्मान है, लेकिन उन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया है कि उनके खिलाफ हम प्रदर्शन कर रहे हैं।
#WATCH | Bengaluru: Karnataka Congress MLA Ramesh Kumar evades reporters' questions on if he will apologise for his 'rape' remark made in the state Assembly, yesterday. pic.twitter.com/kUS1IVnIUx
— ANI (@ANI) December 17, 2021
गौरतलब है कि आर. रमेश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए समय नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई थी और एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी के इस बयान पर कि हमें स्थिति समझनी होगी… विधानसभा में बोलते हुए केआर रमेश कुमार ने कहा- ‘एक कहावत है कि जब दुष्कर्म अपरिहार्य हो तो लेट जाओ और इसका आनंद लो। आप ठीक इसी स्थिति में हैं।