नई दिल्ली. बॉलीवुड अदाकारा पूजा हेगड़े नई दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वह पिछले दिनों से मालदीव वेकेशन पर हैं और बोल्ड अंदाज में तस्वीरें साझा कर रही है। जिसे देख फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। अब उन्होंने अपनी एक और फोटो पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर जमकर तहलका मचा रही है। फोटो पूजा का बोल्ड अंदाज देख फैंस के होश उड़े हुए हैं।
इतनी है बिकिनी की कीमत
फोटो में पूजा हेगड़े ब्लैक एंड व्हाइट क्रोशिया बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं। वह हाथों से अपने बालों को पकड़े हुए कैमरे के सामने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। पूजा ने जो बिकिनी पहनी है उसकी कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे। इस बिकिनी की कीमत लगभग 6 हजार रुपये है। इस फोटो को पूजा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैंस कमेंट सेक्शन में पूजा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फोटो को अभी तक 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
मालदीव में पूजा ने खूब की मस्ती
पूजा हेगड़े हाल ही में वेकेशन के लिए मालदीव गई हुई थीं। वहां से उन्होंने अपनी कई बिकिनी फोटोज शेयर की थीं। तस्वीरों में वह पूल में चिल करती नजर आईं। कई तस्वीरों में उन्होंने अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट किया था। मालूम हो कि पूजा का इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं।
प्रभास संग नजर आएंगी पूजा
वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा बॉलीवुड के साथ साउथ इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। इन दिनों उनकी नई फिल्म ‘राधे श्यामÓ चर्चा में है। इस फिल्म में पूजा सुपरस्टार प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। कुछ समय पहले फिल्म से पूजा का लुक शेयर किया था। इसके अलावा हाल ही में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ, जिसे करोड़ों व्यूज मिले। बता दें कि पूजा ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदाड़ो से बॉलीवुड में कदम रखा था।