बीकानेर. उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण कुछ टे्रने रद्द/आंशिक रद्द की गई है।
रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर दिनांक 22.12.21 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर दिनांक 23.12.21 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) - गाडी संख्या 19225, जोधपुर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 23.12.21 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19226, जम्मूतवी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 23.12.21 को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 22.12.21 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 23.12.21 को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।