नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रोंगटे खड़ा कर देने वाला ये वीडियो श्रीलंका के जाफना का है। जहां पतंग उड़ाते समय एक शख्स अचानक पतंग के साथ उड़ जाता है। पतंग की डोर के सहारे ये शख्स काफी देर तक हवा में झूलता नजर आता है।
श्रीलंका ट्वीट नाम के अकाउंट से इस घटना के वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पतंगबाजी की प्रतियोगिता हो रही थी जिस दौरान ये दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। एक शख्स अपनी टीम के सदस्यों के साथ एक बड़ी पतंग की डोर को पकड़कर उछाल रहा था। इसी दौरान वह अचानक पतंग की डोर के साथ 40 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया। शख्स को हवा में झूलते देख सब हैरान रह गए।
दरअसल पतंग का वजन ज्यादा था जिसकी वजह से हवा के साथ पतंग शख्स को भी उड़ाकर ले गई। शख्स बहुत देर तक हवा में झूलता रहा और लोग देखते रहे। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वहां मौजूद उसके साथी उससे पतंग की डोर छोडऩे के लिए कह रहे हैं। ताकि वह और ऊपर ना जा पाए।
इसके बाद पतंग जैसे ही थोड़ी नीचे पहुंची, तो शख्स ने उसकी डोर छोड़ दी और जमीन पर गिर गया। इस हादसे में शख्स को चोट भी आई है, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उसकी जान बच गई। चोट लगने की वजह उसको अस्पताल में भर्ती कराया है। वह उपचाराधीन है। चश्मदीदों ने बताया कि यह शख्स और उसके साथी एक बड़ी पतंग को उठाने की कोशिश कर रहे थे। अचानक पतंग हवा में उड़ गई और सभी ने उसको छोड़ दिया, लेकिन इस शख्स ने उसकी डोर को पकड़े रहा और पतंग के साथ हवा में ऊपर चला गया।
Dramatic video shows a youth swept into the air with a kite in Jaffna area.
— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 💉 (@SriLankaTweet) December 21, 2021
The youth was reportedly suffered minor injuries.pic.twitter.com/W0NKrYnTe6 #Kiteman #Kite #LKA #Jaffna #SriLanka
श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल मनाया जा रहा था जिसके मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। पतंगबाजी प्रतियोगिता के दौरान यहां पर बड़ी-बड़ी पतंगों को उड़ाया जाता है।