नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने नाइट कफ्र्यू लगाने की तैयारी कर ली है। आज रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच राजधानी दिल्ली बंद रहेगी। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से यह फैसला एहतियाती तौर पर लिया है। कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बाद कई तरह की पाबंदियां भी लागू कर दी है।
संक्रमण रेट बढऩे पर लगेंगे ये नियम
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो यदि आज भी संक्रमण दर .50 प्रतिशत से उपर रही तो यैलो अलर्ट लागू हो जाएगा। वहीं इस कारण 50 प्रतिशत क्षमता के सात मेट्रो सेवा संचालित की जाएगी। सिनेमाघर, बैंक्वेट हाल, स्पा, योगा सेंटर, जिम इत्यादि भी बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि नाइट कफ्र्यू रात 10 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस कारण दुकाने और शॉपिंग माल दिन में ऑड ईवन फॉर्मूले पर संचालित किए जाएंगे
दिल्ली में रहेंगी ये पाबंदियां
- दिल्ली मेट्रो केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किए जाएंगे.
- शैक्षणिक संस्थानों के साथ सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, सम्मेलन कक्ष, बैंक्वेट हॉल, स्पॉ एंड वेलनेस क्लीनिक, योग संस्थान व जिम बंद हो जाएंगे।
- नाइट कफ्र्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा।
- सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक दुकानों व शॉपिंग मॉल्स को ऑड-ईवन फॉर्मूले के हिसाब से खोले व बंद किए जाएंगे।
- सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक रेस्तरा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जाएंग। वहीं दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे त 50 फीसदी क्षमता के साथ बार संचालित किए जाएंगे।