नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केस तो बढ़ रहे हैं लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि रोजाना केस ढाई से तीन हजार तक पहुंच रहे हैं। एक्टिव केसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वर्तमान में दिल्ली में 6360 एक्टिव केस हैं। तीन दिन पहले एक्टिव केस 2190 थे। 29 दिसंबर को दो हजार थे। तीन दिन में तीन गुना केस बढ़ गए। 29 दिसंबर को 262 केस कोरोना के मरीज थे।
एक जनवरी को 147 लोग भर्ती किए गए थे। जो कोरोना से बीमार हो रहे हैं। उनमें से किसी को अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। बुखार, खांसी जैसी चीजें हो रही हैं, ये सामान्य लक्षण है, लोग इससे ठीक हो जा रहे हैं। आक्सीजन के केवल 82 बेड भरे हुए हैं, कोई भी मरीज ऐसा अस्पताल में नहीं पहुंच रहा है। जिसको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस | LIVE https://t.co/qliIQHzdx0
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 2, 2022
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 37,000 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की है। जिनमें से सिर्फ 82 बेड पर मरीज हैं। 6000 से ज़्यादा लोग दिल्ली में कोरोना पीडि़त हैं। मैं यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामलों में हल्के लक्षण हैं इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के रोज करीब 2,500 से 3,000 मामले आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोरोना के 6,360 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से जो लोग बीमार हो रहे हैं उनमें से लगभग किसी को भी अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ रही है।
उन्होंने कहा पिछले साल मार्च-अप्रेल माह में समस्या थी, उसके मुकाबले केस आज ज्यादा है। उस समय 1150 बेड ऑक्सीजन वाले भरे हुए थे। वेंटिलेटर पर भी अधिक मरीज थे। उस समय मौतों की संख्या भी अधिक थी। अप्रैल में डेली केसेज 2700 आए थे। इस समय भी इतने केस आए हैं मगर वेंटिलेटर का कम इस्तेमाल हो रहा है। दूसरी वेव में रोजाना 10 मरीजों की मौत हो रही थी। मगर आज कभी एक कभी शून्य मरीज की मौत हो रही है।