Bomb threat Call : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बम विस्फोट की धमकी से हड़कंप मच हुआ है। किसी एक के बाद एक 45 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी। जिससे प्रशासन सकते में आ गया है। इसमें से एक स्कूल तो एसा है जहां पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का आवास है। कर्नाटक पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली पूरा पुलिस प्रशासन सकते में आ गया।
स्कूलों के बच्चों को पुलिस की सुरक्षा में निकाला गया। इस धमकी के बाद चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। कर्नाटक पुलिस ने तत्काल पूरे स्कूलों को खाली करा लिया है। विस्फोटकों की तलाश भी की जा रही है। डॉग स्कवायड, बम स्कवायड मौके पर मौजूद है और स्कूल की तलाशी ली जा रही है।
बेंगलुरु पुलिस ने बताया है कि सबसे पहले नापेल, विद्याशिल्प सहित सात स्कूलों को ई मेल के माध्यम से धमकी दी गई। सबसे पहले बम की ये धमकी सात स्कूलों को भेजी गई। इसके बाद एक–एक कर स्कूलों की संख्या बढ़ती रही। यह संख्या 45 स्कूलों को मार कर गई। इस धमकी के बाद स्कूलों ने अभिभावकों के लिए भी सलाहियत जारी की है।
पिछले साल भी मिली थी धमकी
गौरतलब है की स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी इसी तरह पिछले साल भी दी गई थी। जांच में यह धमकी फर्जी पाई निकली थी। पुलिस को आशंका है कि यह धमकी भी फर्जी है, लेकिन एहतियातन स्कूलों को खाली करा लिया है।