India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

COVID–19 : 10 राज्यों में फैल गया कोरोना का नया वायरस JN.1, जानिए किस राज्य में कहां कितने हैं मरीज?

नई दिल्ली. COVID–19 JN.1 : कोरोना ने एक बार फिर से पांव पसारना ने शुरू कर दिया है। कोरोना JN.1 सब-वेरिएंट के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 1 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक अब JN.1 के 196 मरीज देश में हो गए हैं। कोरोना के इस समय कुल 636 मरीज है। पांच दिसंबर 2023 तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी। ठंड और वायरस के नए स्वरूप ने मामलों को बढ़ा दिया।

JN.1 के कहां कितने मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में JN.1 सब-वेरिएंट की संख्या 196 पहुंच गई है। इसमें केरल में सबसे अधिक 83 और गोवा में 51 मामले सामने आए हैं। गुजरात 34 मरीजों के साथ तीसरे, कर्नाटक और महाराष्ट्र आठ मरीजों के साथ चौथे और पांच मरीजों के साथ राजस्थान पांचवे स्थान पर है। इसके अलावा तेलंगाना में 2, दिल्ली में 1 और ओडिशा में 1 केस सामने आया है। ओडिशा में वैरियंट मिलने के साथ ही इससे प्रभावित राज्यों की संख्या 10 हो गई है। भारत में कुल राज्यों की संख्या 28 और नौ केंद्र शासित प्रदेश हैं।

ये भी पढ़ें: earthquake in Japan: जापान में भूकंप के 21 झटके, मच गया हाहाकार, 50 हजार घरों में बिजली हो गई गुल! भारत ने जारी किया मोबाइल नंबर

सोमवार को 636 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सोमवार को भारत में COVID-19 के 636 नए मामले आए। इस दिन कोविड से तीन मौत हुई। इसमें दो केरल से हैं और एक मरीज तमिलनाडु का है। देश में कुल कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 4,394 हो गई है। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण JN.1 सब-वेरिएंट और BA.2.86 माना जा रहा है।

चार वर्षों में लाखों मौत

चार वर्ष में कोरोना वायरस से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए। इस कारण अब तक 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। हालांकि इसके संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। इससे स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *