India News24

indianews24
Search
Close this search box.

Follow Us:

ERCP politics: राजस्थान में ERCP पर गरमाई सियासत, गहलोत बोले-जनता को धोखा दे रही भजनलाल सरकार

ERCP Project

दौसा. ERCP politics:  आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर ERCP को लेकर सूबे की सियासत गरमाई हुई है। एक तरफ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ईआरसीपी पर धन्यवाद यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस इसको लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ईआरसीपी के मसले पर प्रदेश और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता ईआरसीपी को लेकर भ्रम पैदा कर रहे है और प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत आज सुबह राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने जयपुर से धौलपुर रवाना हुए। अशोक गहलोत का दौसा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने ERCP के साथ-साथ किसान आंदोलन, पेपर लीक और प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भाजपा को खूब खरी खरी सुनाई।

ईआरसीपी पर भ्रम फैला रही भाजपा

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा नेता ईआरसीपी को लेकर भ्रम पैदा कर रहे हैं और प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे हैं। वसुंधरा राजे के समय ईआरसीपी पर डीपीआर बना था, लेकिन भाजपा अब नया नाम देकर धन्यवाद यात्रा निकाल रही हैं। ये सब धोखा है और कोई काम बढ़ने वाला नहीं है। ये धोखा देकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी वाले घबराए हुए हैं कि कहीं धोखे के कारण हालत खराब ना हो जाए, ऐसे में इन लोगों ने ईआरसीपी को नया नाम दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले ये सिर्फ इनका जुमला है। साथ ही गहलोत ने पूछा कि डीपीआर में जो 2 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई का प्रावधान है, उसका क्या हुआ?


गहलोत ने किया किसान आंदोलन का जिक्र

किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि आज देश में हिंसा का माहौल है। मोदी सरकार देश के अन्नदाताओं के साथ अन्याय कर रही है। इसके लिए पूरा देश भाजपा वालों को माफ नहीं करेगा। पंजाब और हरियाणा में किसानों पर सरकार गोली चला रही है। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में 7 किसान मारे जा चुके है। प्रधानमंत्री मोदी के वादे के बाद भी काले कानून को वापस नहीं लिया जा रहा है। जो किसान फायरिंग में मारे गए हैं, उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी, ये कोई नहीं जानता। अगर केंद्र सरकार उन्हें मुआवजा दें तो क्या फर्क पड़ेगा।
 
पेपर लीक पर बीजेपी को घेरा

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पेपरलीक पर उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित सभी राज्यों में पेपर लीक हो रहे हैं। राजस्थान में बीजेपी की सरकार बने तीन महीने हो गए। इन दिनों में रेप और डकैती कितनी हुई, सबको पता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चली गई, लेकिन मैं इन्हें हाथ जोड़कर कहना चाहता हूं कि हमारी योजनाओं को बंद ना करें।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *